Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में बदलाव कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर पढ़ लें। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार से जुड़ी कई सेवाओं की फीस में 25 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।
बढ़ी हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई हैं, जो अगले पांच साल यानी 30 सितंबर 2028 तक प्रभावी रहेंगी। इसके बाद फिर से फीस की समीक्षा की जाएगी।
नई फीस में बढ़ोतरी
बायोमेट्रिक अपडेट (जरूरी नहीं) पहले ₹100 अब ₹125
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) ऑनलाइन पहले ₹50 अब ₹75
डॉक्यूमेंट अपडेट (पता/पहचान) केंद्र पर पहले ₹50 अब ₹75
जनसांख्यिकीय अपडेट (नाम, पता बदलना) पहले ₹50 अब ₹75
आधार सर्च और कलर प्रिंट (A4 शीट) पहले ₹30 अब ₹40 ₹
खुद भी कर सकते हैं अपना आधार अपडेट
आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।
UIDAI के पोर्टल पर आप ऑनलाइन अपनी बायोमेट्रिक जानकारी यानी फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैन को अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र या आधार सेवा केंद्र जाना होगा।