Aaj Ka Panchang 01 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। शुक्रवार का दिन है। इसके अलावा आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत भी है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी।
आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 41 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात शुक्र की राशि तुला में स्वाति नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा से नवम भाव में गुरु की स्थिति होने से चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 August 2025: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा, सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे काम में मन लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज 1 अगस्त का दिन शुभ लाभदायक रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में आज गुरु और शुक्र की युति रहने से आपकी कमाई बढ़ने के साथ बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवों का अच्छा फायदा मिलेगा।
आपके धन में वृद्धि होगी और आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ भी आपका तालमेल आज अच्छा रहने वाला है।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। अध्ययन के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। आपको खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। समाज में लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। आप अपनी बुद्धि से कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र के लोग भी हैरान होंगे।
माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचारकर दें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े व्यक्ति कोच की मदद से करियर में आगे बढेंगे। आज महिलाएं गृहकार्य से निवृत्त होकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी।
सिंह राशिफल
आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आप कार्यस्थल पर अपनी मेहनत और लगन से आज अधिकारियों की नजर में जगह बना सकते हें। जो लोग राजनीति या तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
सितारे यह भी कह रहे हैं कि, आज आप अपनी कला और कार्यकुशलता से कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे। किसी को दिया हुआ धन आपको आज वापस मिल सकता है। आप आज सुख साधनों और विलासिता पर धन खर्च कर पाएंगे। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कोई काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या राशिफल
आज बिजनेस कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें। आप भगवान पर भरोसा रखें।
आपसे यदि कोई झूठ बोला था, तो आज वह भी उजागर हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के अवसरों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन उसमें कुछ कठिनाइयां अवश्य आएंगी।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन सुखद बीतेगा, आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। आज छात्रों को किसी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहें तो आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक आज जोश और उत्साह से भरपूर नजर आएंगे। आप अपना काम आज समय पर पूरा कर पाने के लिए तत्पर नजर आएंगे। साथ ही आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलने वाली है।
आपको अपने परिवार के सदस्यों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने बिजनेस को विस्तार देने के बारे में भी प्लान कर सकते हैं।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, आप दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।
आप किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिससे आपका मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने के सोच सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी एक्सपर्ट की राय से आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता बनी रहेगी, जिससे कर्मचारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको नौकरी में ट्रान्सफर से जुड़ी खबर मिल सकती है।
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके मित्र हेल्प की उम्मीद रखेंगे और आप हेल्प करके उम्मीद को कायम रखेंगे।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज किसी विवाद और कानूनी मामलों में जीत हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपके खुशियां बनी रहेगी। आपके अंदर आज कुछ नया करने और सीखने की चाहत बलवती होगी। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर भी आपका रुझान आज बढेगा।
कोई चाहत पूरी होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी दोस्त की मदद से अपना कोई जरूरी काम पूरा कर पाएंगे।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बड़ों के प्रति आदर और सम्मान बनाए रखना होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों में आपको थोड़ी सहजता दिखानी होगी।
आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आप जल्दबाजी में किसी से कोई समझौता न करें और यदि आपकी कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या लंबे समय से बढ़ रही है, तो उसे उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।