Aaj Ka Panchang 01 Oct 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज महानवमी और नवरात्र विशेष संयोग है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 01 Oct 2025: आज कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अच्छा रहेगा। चंद्रमा अष्टम उपरांत नवम में पहुंचकर आपको भाग्य का लाभ दिलाएंगे। कारोबार में आप लाभ अर्जित कर पाएंगे। किसी रिश्ते को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त होता नजर आ रहा है। अचल संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है। आपको अपने दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होकर लाभ दिलाएंगे। किसी सामाजिक काम में आप भाग लेंगे।
मिथुन राशिफल
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में आप किसी काम को लेकर पार्टनरशिप ना करें। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो काफी दिनों से रुका था, आज पूरा हो जाएगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं। किसी के प्रति प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। बाहर के अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पूरी रूचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई निवेश संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।
कन्या राशिफल
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। किसी से बहस की स्थिति बन सकती है, ऐसे में मौन रहना बेहतर होगा। पब्लिक प्लेस पर छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। पिता से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार आपकी साख बढ़ेगी। आपको आज किसी अप्रत्याशित खबर से हैरानी होगी। आज आपके सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। अगर आज आप किसी को कुछ पैसे देने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आज आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप किसी रूपए पैसे से संबंधित मामले में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप किसी शेयर मार्केट से संबंधित स्कीम में अच्छा ध्यान लगाएंगे।
धनु राशिफल
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है।छोटी-छोटी परेशानियां जल्द दूर होंगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार में मिली जिम्मेदारियों को सफलता से निभाएंगे। फर्नीचर व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन प्रेम और आनंद से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक व्यवसाय के लिए जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज अपनी चतुर बुद्धि और निर्णय से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
कुंभ राशिफल
आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझनें रहेगी, जिसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
मीन राशिफल
आज का समय आपके लिए अच्छा है। पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके काम में गति आएगी। सकारात्मक लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। मेहनत का उचित फल जल्द मिलेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। ऑफिसियल यात्रा संभव है, जो शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान करेंगे। छात्रों के लिए सफलता का दिन साबित होगा, बस थोड़ी और मेहनत करें।