Aaj Ka Panchang 02 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। चंद्रमा कन्या राशि में है, जिससे कुछ राशियों के लिए गणेश जी की कृपा और भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। शाम 5 बजकर 47 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 02 July 2025: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, उनके घर आना-जाना होगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा, जिससे आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते है और आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। महिलाओं को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे उनको थकान महसूस हो सकती है। आज अचानक से किसी मेहमान का घर पर आना हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वाले स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। मित्रों से संवाद संवरेगा। कामकाजी अड़चनों में कमी आएगी। बड़ों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे। अपनों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुडेंगे। निसंकोच होकर आगे बढ़ते रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। प्रिय के साथ स्मरणीय समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रहेगा। मित्रों का साथ समर्थन बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे।
मिथुन राशिफल
आज आप अपने विचारों को दूसरों के सामने बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक संतुष्टि मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा है, परीक्षा या इंटरव्यू से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन में पारदर्शिता जरूरी है, वरना रिश्ते में दरार आ सकती है। यात्राओं से लाभ होने की संभावना है।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप में इन्वेस्ट करके बड़ा मुनाफा कमाएंगे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज से आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। आज आप बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी के लिए क्लासेज भेजने का विचार कर सकते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा। आज आप फैमली के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते है। आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा, धार्मिक यात्रा का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स को आज स्कूल में किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशिफल
घर परिवार से संबंधित लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास बनाए रखेंगे। परंपरागत विषयों में इच्छित परिणाम बनेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवारेंगे। इच्छित प्रस्तावों के मिलने से उत्साहित रहेंगे। भेंट मुलाकात के अवसर बने रहेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे। सकारात्मकता और सफलता से उत्साहित रहेंगे। संग्रह संरक्षण में उत्साह बनाए रहेंगे। परिजनों का भरोसा रखेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परिवार में हर्ष आनंद बढ़ेगा। वाणी व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन संयम और समझदारी का है। आर्थिक मामलों में लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। दफ़्तर में किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। रिश्तों में भरोसा बनाए रखना ज़रूरी है। घर में किसी बुज़ुर्ग का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। योग और प्राणायाम से लाभ मिलेगा।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे परिवार में खुशियां आयेंगी। आज से आप आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिससे आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनन्द का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आज उन्नति के अवसर मिलेंगे, किसी अधिकारी से बात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग कहीं घूमने-फिरने जायेंगे। आज आपकी मुलाकात सगे-सम्बन्धियों से होगी, कुछ विशेष चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल
प्रेम स्नेह के मामलों को बल मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों में मजबूती आएगी। महत्वपूर्ण प्रयास पक्ष में बनेंगे। मित्रों का साथ रहेगा। लिखापढ़ी में पक्के रहेंगे। उधार के लेनदेन से बचें। चहुंओर लाभ और संवार की स्थिति रहेगी। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। सहकर्मियों और मित्रों का साथ रहेगा। स्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। अनुशासन से कार्य करेंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे। आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। निसंकोच कदम आगे बढ़ाएं।
धनु राशिफल
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कोई बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में होंगे। करियर में नई दिशा मिल सकती है। साझेदारी में काम कर रहे हैं तो विश्वास बनाए रखें। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राएं सफल रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकावट हो सकती है।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी अटके हुए काम को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं, जीवनसाथी से सहयोग की प्राप्ति होगी। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप परिवार के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं। आज आप बच्चों का खास ख्याल रखें, उनका आज पढ़ाई पर ध्यान नहीं होगा। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में बढ़िया परिणाम देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज किसी बढ़िया स्कूल कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा।
कुंभ राशिफल
अनजान लोगों विश्वास करने से बचें। वाणी व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएं। सबका मान सम्मान बनाए रखें। सहज गति से आगे बढ़ते रहें। आवश्यक कार्यों में उतावली न बरतें। धैर्य और धर्मपालन बनाए रखें। घर परिवार में शुभता रहेगी। अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे। नीति नियमों पर फोकस रहेगा। पहल करने से बचेंगे। कार्यव्यवस्था का उल्लंघन न करें। विनम्रता से काम निकालें। रुटीन संवारें। सहजता सरलता से आगे बढ़ें। बहस विवाद को टालें। सेहत के प्रति सजग रहें।
मीन राशिफल
आज का दिन आत्ममंथन और अंदरूनी शांति खोजने का है। आप अपने अंदर की शक्ति को पहचान सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें सफलतापूर्वक पार करेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। ध्यान और योग से मानसिक संतुलन बना रहेगा।