Aaj Ka Panchang 03 July 2025: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद नवमी तिथि शुरु हो जाएगी। आज हस्त, चित्रा नक्षत्र के साथ परिघ, शिव योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान आज चंद्रमा का संचार हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा कन्या राशि से जाते हुए अमला योग बना रहे हैं। दरअसल आज चंद्रमा से दसवें भाव में मिथुन राशि में गुरु विराजमान होंगे जिससे आज अमला योग का संयोग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 03 July 2025: मेष राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभकारी रहेगा। आप आज धन संपत्ति का लाभ पाएंगे। आज आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। आपको आज पिता की ओर से भी फायदा मिल सकता है। सामाजिक संपर्क का भी लाभ मिलेगा।
वृषभ राशिफल
किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावनाएं बन सकती हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर गले या पेट की परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशिफल
लोगों से जबरन अपनी बात मनवाने की चेष्टा न करें। निजी प्रयासों में सहजता बनाए रखेंगे। घर परिवार पर फोकस रखें। कामकाज में प्रबंधन की मदद से सफलता बढ़ाएंगे। भौतिक विषयों पर ध्यान देंगे। विविध परिस्थितियां पूर्ववत रहेंगी। लंबित कार्यों में धैर्य रखें। संबंधों में सजगता रखें। अहंकार व जिद से बचें। भावनात्मक मामलों में धैर्य बढ़ाएं। करियर व्यवसाय में पेशेवरता रखें। सबके हित की सोच बनाएं। व्यक्तिगत उपलब्ध्यिं पर जोर रहेगा।
कर्क राशिफल
आज का दिन थोड़ी मानसिक बेचैनी ला सकता है। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, निवेश फिलहाल टालें। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
सिंह राशिफल
घर में मांगलिक आयोजनों की संभावनाएं बढ़ेंगी। निजी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत संपर्क व संवाद पर जोर रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस बढ़ाए रहेंगे। अपनों का साथ एवं विश्वास बढ़ेगा। घर परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। धनधान्य संबंधी मामले गति लेंगे। बैंकिंग विषयों के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। अनुकूलता बनी रहेगी। सुखद वातावरण का लाभ उठाएंगे। समय संवार पर बना रहेगा। मूल्यवान भेंट मिल सकती है। सहजता सामंजस्य रखेंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए आज सलाह है कि, कार्यस्थल पर आपको बिना सोचे-समझे किसी से कुछ नहीं कहना चाहिए, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। सेहत के मामले में भी आज आपको सजग रहने की जरूरत है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके बनते काम को बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। वैसे आज आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग जल और जल से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं उनकी कमाई भी बढेगी। आपको आज लेनदेन के मामले में सतर्क रहना चाहिए।
तुला राशिफल
नए संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ होगा। व्यापार में नई साझेदारी या प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण या नई भूमिका मिल सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अधिक अपेक्षाएं रखने से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ से बचें।
वृश्चिक राशिफल
कॉलेज के मित्रों व परिचितों से भेंट होगी। उद्योग वाणिज्य के विषय गति लेंगे। स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे। मित्रों का सहयोग रहेगा। करियर में तेजी बनाए रखेंगे। आधुनिकता पर ध्यान देंगे। नवीन स्त्रोतों से आय बढ़ेगी। प्रबंधन के विषयों में स्थायित्व आएगा। प्रयासों में आगे रहेंगे। जरूरी कार्य संवार पाएंगे। अनुशासन उत्साह बढ़ाएंगे। सौदे समझौते पक्ष में बनेंगे। उन्नति के अवसर रहेंगे। प्रलोभन में आने से बचेंगे। न्यायिक मामले पक्ष में बनेंगे।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोग आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज कोई बड़ा पद या अवसर प्राप्त कर सकते है। बिजनेस में आप अपनी कुछ योजनाएं शुरू कर सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।
मकर राशिफल
आज का दिन कठिन निर्णयों से भरा हो सकता है। कार्य में स्थिरता बनाए रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय मामलों में सतर्कता आवश्यक है। ऋण या उधारी से बचें। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, संयम रखें। स्वास्थ्य के लिए ध्यान योग या ध्यान करें।
कुंभ राशिफल
स्वास्थ्य संबंधी विषयों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। शारीरिक संकेतों पर नजर रखें। व्यवस्थागत फोकस बढ़त पर रहेगा। विभिन्न प्रयास सहज बनाए रहें। धैर्यपूर्वक रिश्ते निभाएंगे। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। व्यवस्था संवारने का प्रयास होगा। पेशेवरों के लिए मिश्रित स्थिति रहेगी। जिद में आकर निर्णय लेन की आदत छोड़ें। सोच विचारकर फैसले लें। सुविधा संसाधनों पर जोर रहेगा। रुटीन संवारेंगे। संकोच बना रहेगा।
मीन राशिफल
मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में अनुकूल रहेगा। आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि से आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट का ध्यान रखते हुए आज काम कर पाएंगे। अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे। आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें।