• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 04 July 2025: इन पांच राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 July 2025: इन पांच राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 04 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। राहुकाल सुबह 10:41 से 12:25 मिनट […]

Aaj Ka Panchang 04 July 2025: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। राहुकाल सुबह 10:41 से 12:25 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला में संचरण करेंगे।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 04 July 2025: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको किसी विशेष व्यक्ति से धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज महिलाओं को खुद के लिए समय मिलेगा, जिससे वो अपनी संगी-साथियों के साथ इंजॉय करेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज अच्छा दिन है, उनको आज किसी टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन थोड़ा थकाने वाला रहेगा, उनको अपने काम के अतिरिक्त और भी किसी काम की जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। आज आप बच्चों के साथ ख़ूब इंजॉय करेंगे, उनको कुछ नया सिखाने का प्रयास करेंगें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातक आज अपने कामकाज को लेकर तत्पर रहेगे। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आज स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। जीवनसाथी से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप अपना रुका हुआ पैसा पाकर बहुत खुश होंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आप आज परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। माता की ओर से आपको आज स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप आज सरकारी काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सितारे कहते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। वाहन पर आज धन खर्च हो सकता है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग घर से दूर रहते है, उनको आज घर जाने का मौका मिलेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें, कुछ बातों को आज आप गुप्त रखें आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है, जल्द ही घर में मांगलिक कार्य होंगें। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। आज आप अपने जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले करेंगें। लंबे समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी खास दोस्त से होगी, पुरानी यादें तरोताजा होंगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है और अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आप अपने कामों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके लिए जरूरी है कि आप आज अपने कामकाज पर फोकस करें और प्लानिंग के हिसाब के काम करें। एक साथ कई काम में हाथ डालना नुकसानदायक होगा। सितारे कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहिए। आपका कोई मित्र आपकी मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगें, घूमने भी जा सकते हैं। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार कर सकते है, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग अपने गृहकार्य से निवृत्त होकर कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगी। जो लोग विदेश में रह रहें हैं, उनको घर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपकी किसी समस्या का हल मिलेगा, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आज आपको घर या फ़्लैट से जुड़ी बढ़िया डील मिलेगी, जिससे आपका सपना पूरा होगा।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी से आपकी अच्छी बनेगी।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी किसी से सलाह लेकर ही समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको कोई चाहत और मनोकामना आज पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको आज सपोर्ट और सहयोग प्राप्त होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों पर किसी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। बच्चों की ओर से आज आप खुशी पाएंगे। पहले किसी को कर्ज या उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। सेहत के मामले सजग रहें,कोई पुरानी समस्या उभर सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहतें निपटा लेंगे, जिससे आप बाकी के काम कर पाएंगे। शादीशुदा रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा, बच्चे आज आपको तंग नहीं करेंगे। कला जगत में संगीत से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा, आज आप अपने पैशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। समाज में कार्यरत लोगों को आज वरिष्ठ व्यक्तियों के माध्यम से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे आंतरिक सुख की अनुभूति होगी। आज आपको किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आपको आज कुछ पेंडिग बिल और भुगतान करना होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को आज नौकरी में कोई सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के बीच आज तालमेल बना रहेगा। आपको आज किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.