Aaj Ka Panchang 05 July 2025: पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। शनिवार का दिन है। दशमी तिथि शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज स्वाति, विशाखा के साथ सिद्ध, साध्य के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 05 July 2025: आज आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे और कोई पुराना उलझा हुआ काम सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। धन की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण ज़रूरी है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई पुरानी बात फिर से उठ सकती है, शांत रहें।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि में विराजमान शुक्र आज आपके लिए शुभ लाभदायक रहेंगे। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से कुछ समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी, रिश्ते में सुधार होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, वाहन सुख मिलने का संयोग बना हुआ है। आपके धन में वृद्धि होने से आपको आज खुशी होगी। लोगों को अधिक विश्वास करने से बचें, धोखा मिल सकता है।
मिथुन राशिफल
आज आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। काम में तेजी आएगी और नई योजनाएं बनेंगी। व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना मन को प्रसन्न करेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क राशिफल
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते की यादें आपको विचलित कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान भटक सकता है, इसलिए मन को केंद्रित रखें। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है लेकिन कोई बड़ा निवेश फिलहाल टालें। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने कुछ घरेलू मामलों को लेकर उलझन का सामना करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं तो आज इसमें आपको लाभ मिल सकता है फिर भी सभी पक्षों की जांच कर लेना बेहतर होगा। आपका कोई करीबी आपके घर आ सकता है, जिससे चहल-पहल की स्थिति रहेगी। आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। माता पिता से आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
कन्या राशिफल
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन संतुष्टि भी देगा। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में बुजुर्गों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक तनाव लेने से बचें।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी सामंजस्य से आपको आज प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। किसी निकट संबंधी से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आप आज लव लाइफ में रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
वृश्चिक राशिफल
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं या कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। साहस और परिश्रम से लाभ होगा। कोई लंबित कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
धनु राशिफल
आपका मन आज किसी आध्यात्मिक विषय की ओर आकर्षित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे जो नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। बिजनेस मे आप आज लाभ पाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं इसका आपको आज फायदा मिल सकता है। संतान के संबंध में कोई चिंता थी तो वह दूर होगी। किसी मित्र की नाराजगी से परेशान होगी। आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखते हुए खान पान में संयम रखना चाहिए।
कुंभ राशिफल
दिन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ विशेष अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी। धन संबंधित योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें।
मीन राशिफल
आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। साथ ही आज भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का फायदा उठाएंगे। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक सीखना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए गए काम का फायदा मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा।