Aaj Ka Panchang 08 July 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के बाद गुरु की राशि धनु में होगा। आज मंगलवार का शुभ दिन है, इसके अलावा आज के दिन भौम प्रदोष का शुभ योग भी बन रहा है। ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में आज के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। कुछ राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 08 July 2025: मेष राशि के जातकों को आज कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप पुरानी योजनाओं के साथ प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर कर सकते हैं। इससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। आपकी कार्य क्षमता देखकर आपको नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी से समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।
वृषभ राशिफल
कामकाजी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेंगे। हर क्षेत्र में रुटीन संवारेंगे। आत्मविश्वास ऊंचा बना रहेगा। साझा कारोबार बढ़त पर रहेगा। कामकाज में टीम बढ़ाने की कोशिश बनी रहेगी। संबंधों में घनिष्ठता व स्थिरता में वृद्धि होगी। विभिन्न मोर्चां पर सकारात्मक परिणाम पाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। बड़े लक्ष्य बनाएंगे। खानपान पर ध्यान देंगे। योजनाओं को गति देंगे। वांछित सफलता मिलेगी। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। निजी मामले पक्ष में रहेंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी वाद-विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, जो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपको धन संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता रखनी होगी। किसी से उधार लेने से बचें। अगर आप सरकारी सेवा में हैं तो अपने उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत में सावधानी रखें, वरना बेवजह विवाद खड़ा सकता है। बिजनेस से जुड़े फैसले बिना सोच-विचार के न लें। आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें।
सिंह राशिफल
अपनों के साथ संबंध सहज बनाए रखेंगे। भावनात्मक पक्ष संवेदनशील बना रहेगा। करियर व्यापार में योजनानुसार आगे बढ़ते रहेंगे। परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्य बनाए रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक संतुलन रखेंगे। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं। विनम्रता और विवेक से काम लें। संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे। भवन वाहन के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे। आशंकाएं व दबाव बढ़़ सकता है।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार को लेकर आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में आज बढ़ोतरी होगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक जीवन से जुडे़ लोगों को किसी चर्चा या बहस में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छा फायदा मिलेगा और आप संतुष्ट रहेंगे। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। ध्यान रखें कि दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से आपका निजी कार्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के वैवाहिक प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको तोहफे में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। बाहरी लोगों के साथ भी तालमेल बढ़ाने में सफल रहेंगे। आपको कोई भी काम पूरे आत्मविश्वास के साथ करना होगा, तभी वह पूरा होता हुआ नजर आएगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।
धनु राशिफल
आवश्यक कार्यों में लापरवाही न करें। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाए रखें। लेनदेन में पेपरवर्क बढ़ाएं। निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। रिश्तेदारों का समर्थन मिलेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न दिखाएं। कामकाजी मामले प्रभावित रहेंगे। वाणिज्यिक संबंधों के प्रति सजग रहेंगे। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च निवेश में सजगता रखेंगे। आत्मसम्मान का भाव बढ़ेगा। कामकाज सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है। दान धर्म में रुचि बढ़ेगी। उतावली न दिखाएं।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप छुटपुट लाभ के अवसरों को भी हाथ से जाने ना दें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके सामने कुछ नई संभावनाएं आएंगी जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घर की पुरानी परेशानियों में राहत मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। कोई गंभीर मामला अगर लंबे समय से टल रहा है तो उसे अब पूरा कर लेना ठीक रहेगा। आप सरकारी संपर्कों का अच्छा इस्तेमाल कर पाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है, जो तनाव दूर करेगा।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप किसी धार्मिक का आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।