Aaj Ka Panchang 11 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके द्वारा की जाने वाली प्रार्थना का फल जल्दी ही प्राप्त होगा। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और पॉजिटिव बनें रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म कर पायेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करनी होगी। आप पर काम का अच्छा खासा बोझ रहेगा, जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद अनुकूल रहने वाली है। आपके काम योजना के अनुसार समय पर पूरे होंगे। इस वजह से आप उत्साह और ऊर्जा दोनों से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार से जुड़ी यात्रा लाभकारी साबित होगी। लंबे समय से व्यापार के विस्तार का सपना देख रहे हैं तो इस समय आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको दोस्तों और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि व्यस्तता की वजह से प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों पर कम ध्यान दे पाएंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई निर्णय सोच समझकर लेना होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा मेहनत पर ध्यान देंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं, लेकिन पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला यदि विवादित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवन को एक नए नजरिये से देखेंगे और समस्या को पाजिटिविटी के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण आज परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। आज अधूरे काम पूरे करने के लिए अच्छा दिन है और आज लेनदेन के मामलों में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज काम की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके अटके हुए काम पूरे होगे। मन प्रसन्न रहेगा। भूमि या भवन खरीदने-बेचने की योजना सफल होगी। आप मनचाहा सौदा कर पाएंगे। इस दौरान विलासिता की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वरिष्ठ और सहकर्मियों की तरफ से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही आय के नए स्रोत बनेंगे।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर थोड़ा सा तनाव में हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आपको अपने जरूरी कामों को लटकाने से बचना होगा।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है क्योंकि आपको पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों के साथ – साथ नन्हें मेहमान का आगमन होगा। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। आज आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरु कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे। आज आपको क़ानूनी मामलों में किसी अपने की मदद मिलेगी, जिससे मामला सुलझ जायेगा।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में कर्ज, रोग और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। घर की मरम्मत या विलासिता की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है, जिससे उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस समय आपका खर्च नियमित आय से अधिक रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग जरूरी है।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तब वह भी शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी काम को लेकर पार्टनरशिप करने से बचना होगा, नहीं तो आने वाले समय में नुकसान होगा।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। आज आप भावनाओं में आकर कोई भी फैसला न लें और जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। इस राशि के व्यक्ति आज अपनी रूचि रचनात्मक कार्यों में दिखाएंगे। आज निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग न मिलने से मन उदास हो सकता है। करियर और कारोबार में शुरुआती दिनों में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी और काम अपने आप बनते जाएंगे। व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सरकारी या कानूनी बाधाएं दूर होंगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपका मन भी थोड़ा परेशान रहेगा। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की योजना बना रहे थे। आपकी कोई रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। आपको अत्यधिक लाभ न मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो वह आपको परेशानी देगी।