Aaj Ka Panchang 12 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।
साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। चंद्रमा के इस गोचर में आज पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बनेगा तो गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग बन रहा है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: आज मेष राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा और छठे भाव में मंगल का होना इनके लिए बहुत अनुकूल नहीं है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपो पित्त और पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। नौकरीपेशा लोग काफी काम में व्यस्त रहेंगे, काम का दबाव आज अधिक रहेगा। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में आकर कोई भी काम करने से बचें।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए आय के सोर्सो पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप अपनी आय को ध्यान में रखकर बजट बनाकर चलें, तो आप भविष्य को लेकर कुछ बचत कर पाएंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन राशिफल
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आज आपके दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आज आपका झुकाव आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। आज आपको नौकरी में उन्नति करने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मौका मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, धैर्य से काम लें। साथ ही आज आपको बिजनेस में धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। सितारे बताते हैं कि आज का दिन लव लाइफ में रोमांस से भरा रहेगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू हो सकता है। आपका मन किसी यात्रा पर जाने को कर सकता है, लेकिन आप किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे आपके कुछ बेफिजूल के खर्च बढ़ सकते हैं।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आप व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। आज आपको ऑफिशियल पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको करियर में कोई सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपको आज खुशी मिलेगी। बिजनेस क्षेत्र में आगे बढ़ने का भी आज अच्छा मौका मिलेगा। सितारे बताते हैं कि दिन भर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जो आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। आज तुला राशि के छात्र शिक्षा के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आप यदि किसी काम को पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी पूरा होगा, जिससे आपको खुशियां मिलेगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर कोशिश करते रहना होगा, जिससे आपकी आय के सोर्सो भी बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय को समझने के लिए सीनियर की मदद ले सकते हैं। आज आप अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में आज संचार करेंगे। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी सफलता मिलेगी जिससे आपका चेहरा खिल जाएगा। आपकी अधूरी इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं और आपका मन प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज शाम को आप किसी सामाजिक गतिविधि में हिस्सा ले सकते है। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आप प्रेमी के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं और किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना पड़ें, नहीं तो आने वाले समय में आपको उससे समस्या हो सकती है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको थोड़ी टेंशन रहेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी तरक्की में सहायक होंगे। आज आप किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे व्यक्तियों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।