Aaj Ka Panchang 16 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। दिन बुधवार है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शाम 5 बजकर 30 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 July 2025: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा और खर्चीला रह सकता है। आपको अपना काम सावधानी बरते तो यह आपके लिए बेहतर होगा। आज आपको अपने विरोधियों के सामने अधिक सतर्क रहना होगा। आपको किसी पर भी ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपका गुस्सा आपके काम बिगाड़ सकता है इसलिए क्रोध पर भी आपको कंट्रोल करना होगा। वैसे आज बिजनेस और काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आप लोहा या प्रोपर्टी से संबंधित काम करते हैं तो यहां आपको फायदा हो सकता है।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए ख़ास रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज आपके बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं या फिर आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी ताल-मेल बना रहेगा, बच्चों के साथ भी आप इंजॉय करेंगें।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपको अपने कामों को थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी मेहनत से बिल्कुल जी ना चुराए और आपको अपने आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी किसी बात का कोई बुरा मान सकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपना काम आज सावधानी से करना होगा। किसी न किसी वजह से आप आज उलझन में रह सकते हैं। आज आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा विषयोग में फंसे हुए हैं ऐसे में आपको आज सेहत का भी ध्यान रखना होगा नहीं तो स्वास्थ्य से संबंधित कुछ न कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, इनसे आपको सहयोग मिल सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज आप बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा, परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर इंजॉय करेंगे। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत से कामों को करेंगे। किसी से बेवजह सलाह लेने से आपको बचना होगा। आप अपनी आय के सोर्सो पर पूरा ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए आनंद में रहने वाला है। संतान को करियर को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज सूर्य का गोचर दशम भाव में हो रहा है। जो आपके कार्यक्षेत्र पर अनुकूल असर डालेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का फल भी मिलेगा। आज आपके करियर प्रगति होगी। कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको लाभ और तरक्की दिलाएगा। किसी मित्र या पूर्वपरिचित से आप आज सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप को शुरू करने की योजना बना सकते है, जिसमें पेरेंट्स का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन थोड़ा सा हेक्टिक भरा हो सकता है क्योंकि नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आज कोई सम्पत्ति का उलझा हुआ मामला, सुलझ सकता है जिससे आपको सुखद अनुभूति होगी। स्पोर्ट्स खेलने वालों को आज कोच का साथ मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा और ज्यादा निखर कर आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम से जी बिल्कुल ना चुराएं। आपको आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
मकर राशिफल
आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी रचनात्मकता और कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएंगे। कोई चली आ रही पारिवारिक समस्या आज दूर होगी। आपको आज पिता और घर के बड़ो से सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप आज लव लाइफ प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। कहीं से आपको आज अचानक लाभ मिलेगा। अगर आप किसी सरकारी काम के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपका वह काम पूरो हो जाएगा।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। आज आपको संतान के ऊपर गर्व करने का अवसर मिलेगा, आस – पास के लोग भी तारीफ करेंगे। यदि आप कोई मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा और आपके काम बन सकते हैं। आज आप अपने घर पर पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिससे सबको ख़ुशी मिलेगा। आज आप रचनात्मकता से जुड़े कुछ कार्य कर सकते हैं, जिनमें आपको बढ़िया सफलता मिलेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका बोलबाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।