Aaj Ka Panchang 16 September 2025: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। दशमी तिथि वालों का आज श्राद्ध किया जाएगा। रात 12 बजकर 34 मिनट तक वरियान योग रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दिन भर गजकेसरी योग बना रहेगा। जबकि आज सूर्य रात में कन्या राशि में प्रवेश करने से पहले दिन भर शुक्र और केतु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 September 2025: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन आपको आज किसी पर भी अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए और किसी से भी अधिक अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढेगा। व्यावसायिक मामलों में निर्णय लेते समय आपको गंभीरता से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और परिवार में कोई शुभ कार्य भी होगा।
वृषभ राशिफल
आज माता – पिता की मदद मिलने से आपका काम पूरा होगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आज उधार के लेन-देन से आपको जरुर बचना चाहिए। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी प्रंशसा दूर – दूर तक होगी। आज आपको नकारात्मक विचारों और नकारात्मक व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे और किसी दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगें।
मिथुन राशिफल
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। बुद्धि और विवेक से आप अपने विरोधियों को आसानी से मात देने के कामयाब रहेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी परिजन से काम को लेकर कोई सलाह मशवरा करेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहित करने वाला रहेगा। आपको आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने व्यवसाय से जुड़ी योजना बनाने के लिए विशेषज्ञ की सलाह की आवश्यकता होगी। किसी का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आज आप जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल
आज संतान सुख की प्राप्ति होने का योग बना हुआ है। आज सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे और मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय सावधानी रखनी चाहिए , आपका काम जल्दी से निपट जाये। आज आप दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनायेंगे। आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे , जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगें।
कन्या राशिफल
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों को आज मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपके लिए सितारे बातते है कि आपको आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कुछ अनावश्यक आरोप लग सकता है इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके जीवन में एक नया दौर शुरू होने वाला है। आपको नए अधिकारियों के सामने अपने आपको साबित करने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच – विचार करेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आज कार्यस्थल पर कलीग का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जायेगा। साथ ही आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, आप रोज की अपेक्षा दुगुना काम करेंगें।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि कोई अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अधिक गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा। भाई बहनो के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा, बाहरी खानपान से भी आपको आज परहेज रखने की जरूरत है। नौकरी में आज आपको विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना होगा। बिजनेस मे भी आपको आज सतर्क होकर अपना काम करना होगा।
कुंभ राशिफल
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। आज आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपका मन कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगा, किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज बच्चों से संबंधित आपको सुखद समाचार मिलेगा।
मीन राशिफल
आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है, लेकिन आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आप कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें।