• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: इन तीन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 17 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर […]

Aaj Ka Panchang 17 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। बुधवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी।

आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 10 बजकर 55 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज इंदिरा एकादशी व्रत है।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025: आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आज आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

साथ ही दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी।आज बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेल – कूद में ज्यादा लगेगा। आपको अपनी सेहत फीट रखने के लिये नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। आज आपको व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी।

यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको वाहनों के प्रयोग को सावधान रहकर करना होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लिए आज बुध और सूर्य की युति से शुभ लाभ का संयोग बना हुआ है। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य मे सुधार होगा। आपको आज आर्थिक लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन मे सुख का संयोग बना है।

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको किसी विपरीत लिंगी साथी सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। किसी कारण से छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज कोई आनंददायक खबर भी मिलेगी।

कर्क राशिफल

आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। आज आपको परिवार से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। आज आपकी दोस्तों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत हो सकती हैं, जिससे आपको उसका समाधान मिल जायेगा।

इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपको अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। आज उचित दिशा में मेहनत करने से छात्रों को अपने करियर में सफलता अवश्य मिलेगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते है कि, आपका आज कोई अच्छी खबर मिलने की खुशी होगी। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है।

मित्रों और भाइयों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है और घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे | साथ ही परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा और आपके अन्दर एक नयी ऊर्जा का संचार होगा। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जरुरी कदम उठायेंगे। जिसका आपको शानदार परिणाम मिलेगा।

तुला राशिफल

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनको पार्टनरशिप से भी अच्छे लाभ मिलेंगे और कुछ नए लोग भी उनके साथ काम करने की हामी भर सकते हैं।

यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में विवादित था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने से खुशी होगी। आपके घर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कुछ खर्च दिखावे के चक्कर में करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज बुधवार का दिन कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ का मौका मिलेगा।

रोजगार की दिशा का किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी महिला मित्र की मदद से आपको फायदा हो सकता है।

धनु राशिफल

आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

आज आपको किसी सीनियर् वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। साथ ही आज आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। आज कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा, आप काम के साथ – साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभायेंगें।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में यदि आपकी बॉस से खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आपको प्रमोशन आदि मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप अपने मन की इच्छा को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं, जिनसे आप प्रेम करते हैं, आप उनसे अपने प्रेम का इजहार करें, तो आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। जीवनसाथी से भी आपकी कहासुनी होने की संभावना है।

संपत्ति को लेकर आप अपने भाई- बहनों से मिल बैठकर बातचीत करें। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको कोई परिजन आपके घर मेल मिलाप करने आ सकता है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों को आज इधर उधर मन भटकाने की बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आप अपने कुछ अटके काम को पूरा करने मे सफल हो सकते है।

आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने या पिता पक्ष से सुख मिलने का योग बना है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज आपको ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए क्योंकि किसी बात को लेकर इनसे आपको तनाव मिल सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.