• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: मेष, मिथुन, मकर राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: मेष, मिथुन, मकर राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 18 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल […]

Aaj Ka Panchang 18 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक शिव योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द की वृद्धि होगी। साथ ही आज आपको बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाह भी करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के कई मौके आपके हाथ लगेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनके अनुभव और सलाह से आपकी समस्या हल होगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान संबंधी किसी चिंता परेशानी से राहत मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यो मे भी आपको आज सम्मान मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में आपको अपने पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आज बेहतर होगी। रचनात्मक सोच का फायदा मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाएंगे। अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, क्योंकि आप अपनी संतान को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपको कुछ सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ धन का इंतजाम भी कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में आजआप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चो पर रोक लगाना भी जरूरी है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि. आपकी राशि में शुक्र विराजमान हैं ऐसे में आज आपकी वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी। विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। वैवाहिक जीवन मे आपसी तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या राशिफल

आज आपको अपनी कमियों को दूर करके आगे बढ़ाना होगा। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपकी बेवजह की आदत आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। आज आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे, जल्द ही आपको सिलेक्शन मिलेगा। आज आप भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें अन्यथा कोई आपको अपनी बातों में उलझा सकता है। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारें बता रहे हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन सेहत के मामले मे भी आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। परिवार में संतुलन बनाए रखने से आपको सकारात्मक बल मिलेगा और सुखद समय व्यतीत होगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी के साथ आपकी गलतफहमी दूर होगी और आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन अध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, आप पास के ही मंदिर में कुछ वक्त गुजारेंगें जिससे मन शांत होगा। इस राशि के स्टेशनरी का कारोबार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आप घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे और उनकी देख भाल अच्छे से करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा, आप निश्चिंत होकर किसी काम को पूरा करेंगे।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में सजग होकर काम करना होगा। परिश्रम के बाद ही आज सफलता मिलने का योग बना है। आपके सितारे बताते है कि आज आपको किसी कारण से छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन नरम रहेगा, आपको आज बाहरी खानपान से परहेज रखना होगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप किसी काम के लिए माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए, तो बेहतर रहेगा। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से उनका मन खुश रहेगा, लेकिन इसके साथ-साथ उनके कुछ विरोधी भी उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.