Aaj Ka Panchang 2 September 2025: आज दिन मंगलवार और चंद्रमा का गोचर दिन रात गुरु की राशि धनु में हो रहा है। चंद्रमा इस गोचर में आज मूल नक्षत्र से संचार करेंगे।
आज जिन बच्चों का जन्म होगा उनकी कुंडली में गंडमूल नक्षत्र का संयोग बनेगा। लेकिन अच्छी बात यह भी है कि आज चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ और गुरु की सप्तम दृष्टि भी है जिससे आज एक साथ कई शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2 September 2025: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको कहीं ऊंचाई वाली जगह जाने से बचना होगा। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।
आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि से आज अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जबकि राशि स्वामी शुक्र आज आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। पार्टनरशिप में काम करने के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
भाइयों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होगी और आप भावनात्मक मामलों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर आपका विश्वास मजबूत रहेगा। साझेदारी में कोई भी काम करने में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। आपके कुछ नए संपर्क बेहतर होंगे।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें, जिनका लाभ लेकर आप भविष्य में बड़ा लाभ कमायेंगें। आज आप दूसरों के कल्याण की भावना से किसी काम की शुरुआत करेंगें , जो आपकी सामाजिक छवि को और मजबूत करेगा।
आज आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं, आज किसी डीलर के माध्यम से आपको बढ़िया डील भी मिलेगी। आज आप फैमली फंक्शन में काम की वजह से थोड़ा – सा लेट पहुंचेंगे , जिससे आपको शिकायत सुननी पड़ेगी। आज आपको किसी को उधार दिए हुए पैसे वापस लेंगें, जिनका उपयोग आप निजी कार्यों में कर सकते हैं।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों में मेहनत पर भरोसा रखना होगा। आप किसी दूसरे पर काम को लेकर डिपेंड ना रहें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।
आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने-पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं। आपको जीवनसाथी को प्रमोशन मिलने से खुशियां भरपूर रहेगी। आपकी अपने किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे तो यह आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने रिश्तेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो किसी बात से आपको मानसिक कष्ट होगा। आप आज बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
किसी भी सरकारी काम में लापरवाही न बरतें, नहीं तो यह बाद में आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आप आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग पाएंगे।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी। आज किसी चीज को समझने के लिए पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके लिए आसानी होगी।
इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति को ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है और किसी काम को लेकर आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आज जमीन जायदाद से जुड़े सारे काम निपट जायेंगे, जिससे आपके मन का बोझ कम होगा और आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, आप घर का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में भी आप अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अनुभवी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं।
आपको जल्दबाजी में कामों को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई गड़बड़ी अवश्य होगी और आप लोगों को पहचान कर ही कोई काम करें, नहीं तो लोग आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल
आज मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि के जातको के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को आगे ले जा पाएंगे। भाइयों से मदद मिलेगी। व्यापार में आप अपना काम कल पर न टालें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आपके सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें थीं तो वे दूर होंगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ दिलाएगी। आज आपको अपनी माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जो लोग तकनीकी काम से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ और प्रगति का मौका मिलेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपके परिवार में भौतिक साधनों की बढ़ोत्तरी होगी। आज आपका अटका हुआ कोई सरकारी काम, किसी अधिकारी की मदद से बन जाएगा। इस राशि के खेल-कूद से जुड़े छात्र आज किसी प्रतियोगिता में शामिल होंगें और आपको अच्छे रिजल्ट्स भी मिलेंगें।
आज आपका मन आध्यात्म में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी उपस्तिथि से सभी को ख़ुशी मिलेगी।
मकर राशिफल
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से व्याकाग्रता बढ़ेगी। यदि आपका धन कहीं डूबा हुआ था, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है।
आप अपनी किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज का दिन घर परिवार के मामले में आनंददायक रहेगा। वैसे आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। कामकाज के मामले में आपको आज सतर्क रहना होगा।
किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी या मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। किसी गुप्त चिंता का भी आज निवारण हो सकता है। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर, इन्वेस्टमेंट का प्लान भी तैयार करेंगें जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।
आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, उनके घर आना–जाना होगा। आज आप अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी बरतेंगे , जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन ठीक रहेगा, जिससे आप रोज की अपेक्षा ज्यादा काम कर पाएंगें।