• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: मेष से लेकर मीन तक जानें अपना राशिफल, शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: मेष से लेकर मीन तक जानें अपना राशिफल, शारदीय नवरात्रि का आज पहला दिन

Aaj Ka Panchang 22 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। सोमवार का दिन है। रात 2 बजकर 57 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज से शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक […]

Aaj Ka Panchang 22 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। सोमवार का दिन है। रात 2 बजकर 57 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज से शारदीय नवरात्र का पहला दिन है। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: मेष राशि के लिए आज सोमवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।

वृषभ राशिफल

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। साथ ही आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। आज छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ा मुनाफा होगा। तथा आज आपको पिता से कुछ नया सीखने को मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। आप यदि किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको खुशी होगी। आपकी सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने घरेलू कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद दिखाई दे रहा है और भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज कोई प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको सफलता मिलने का योग बना है। संतान पक्ष से आपको आज सुखद समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में आज आपके प्रेम और धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। मित्रो के साथ आज आप आज की शाम मनोरंजक बिताएंगे।

सिंह राशिफल

आज आपका पूरा ध्यान कार्य में सुधार करने को लेकर रहेगा। आज आप अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। आज बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम से डांस करना सीख सकते है । आज आप घर का अधूरा पड़ा काम पूरा करा सकते हैं, इसके लिए आज आपके पास पर्याप्त समय होगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और आपको कोई साइड इनकम भी मिलने की संभावना है। आप वाहनों का प्रयोग जल्दबाजी में ना करें, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आज आपको अपने पिताजी की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और किसी वाद विवाद में ना पड़ें।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज नवरात्रि का पहला दिन सामाजिक कार्यो में आगे बढ़कर लाभ पाने वाला रहेगा। आपका दिन आज सुखद बीतेगा आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले मे भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी करीबी दोस्त से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ मे आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का संयोग बन सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज आपको करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आप अपने से बडों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज युवाओ को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। साथ ही कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के द्वारा पुराने किये गये कार्यों से वाहवाही मिलेगी। यदि आप इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के काम में बीतेगा। मन में प्रसन्नता के साथ साथ खुशी की अनुभूति होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और सूझबूझ का लाभ मिलेगा। आप आज अपने कार्यक्षेत्र का परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल पाएंगे। विरोधियों और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आप आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के फर्नीचर का व्यापार कर रहे है व्यक्तियों को, उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आज परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।

मीन राशिफल

आज आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आप कोई निर्णय आज सोच समझकर लेंगे। संतान की पढ़ाई पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने रुके हुए कामों को भी निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनको लेकर आप आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाएंगे। यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर-परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.