Aaj Ka Panchang 23 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि है। मंगलवार का दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। द्वितीय तिथि, आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।
आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज रात 8 बजकर 23 मिनट तक ब्रहम योग रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन भर कन्या राशि में उपरांत तुला राशि में हस्त नक्षत्र से चित्रा पर होगा। ऐसे में आज दिन भर चंद्रमा, बुध और सूर्य के बीच त्रिग्रह योग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: मेष राशि के लिए आज का दिन सरकारी क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपका प्रभाव और सम्मान आज बढ़ेगा। आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति के भी संकेत मिल रहे हैं। शाम का समय आपका आज धर्म कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। आज आप अपने शौक की चीजों पर धन खर्च कर सकते है।
वृषभ राशिफल
वृष राशि वालों के लिए आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। आज शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। आज किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। और किसी काम में की गई मेहनत का दुगना लाभ मिलेगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशिफल
आज आप अपने पेंडिंग कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे, क्योंकि आप अपने आलस्य को दूर भगाएंगे और आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आपको विरोधी परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। आपको अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपको आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। आप आज अपने बिजनेस को विस्तार दे सकते हैं। आपका कारोबार में फंसा हुआ धन भी आपको आज वापस मिल सकता है।
सिंह राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। साथ ही नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या राशिफल
आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जो लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें और आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने पर ध्यान दें। आप अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको आज सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होंगे। आज आप घर का कोई सामान खरीद सकते हैं। आपको आज कोई भौतिक सुख साधन भी मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन शानदार रहेगा । आज आपको ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा । आज आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे । साथ ही आपकी सोशल मिडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा । आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता प्रसन्न रहेगी । आज किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आज सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी बड़े लाभ के लिए प्रयास करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज आपके सभी काम सफल होंगे और इसमें आपको परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से भरपूर स्नेह और सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए , कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। आज पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मागेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। साथ ही परिवार के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी नौकरी में थोड़ा सा परिवर्तन हो सकता है , जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा । मां ब्रह्मचारिणी का नाम लेकर नए कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।