Aaj Ka Panchang 25 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने जा रहा है। जबकि चंद्रमा से 12वें भाव में सूर्य के उपस्थित होने से आज के दिन अनफा योग का शुभ संयोग बनेगा। इस पर आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में सिद्ध योग और गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 August 2025: मेष राशि के जातकों के खर्चे आज अधिक रहने वाले हैं। बढ़ते खर्चे आपके लिए परेशानी और तनाव लेकर आ सकते हैं। आज कानूनी मामलों में लापरवाही न करें, वरना बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। आज किसी पुराने रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। आज आप किसी चीज को बिना जाने-समझे उसके बारे में फैसला करने से बचें।
आज आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें, जिससे हेल्दी रहें। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा, इससे आपके बेवजह के वाद-विवाद खड़े हो सकते हैं।
आप बाहर की खाने पीने से बचें,नहीं तो उससे आपको पेट में इन्फेक्शन आदि होने की संभावना है। आपको कोई सहयोगी आज आपको धोखा दे सकता है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप सभी को जोड़ने का प्रयास करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। कुछ कार्यों में लापरवाही के चलते दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। आज आपकी आय में इजाफा होगा।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन बन जायेगा। आज आप अपने बच्चों का आत्म बल बनाये रखने में सहयोग अवश्य करेंगे।
आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको अपने काम से रिलेटिड अथॉरिटी मिल सकती है , जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पायेंगे।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप जरूरतों के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
आप अपने धन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपकी तरक्की के नए नए मार्ग खुलेंगे, जो आपको खुशी देंगे और मित्र भी आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातक आपको कार्यों में पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। हालांकि संतान के करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं रहेगा, वरना आपको पछताना पड़ सकता है। नए लोगों पर अधिक भरोसा न करें।
आज अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, जिनसे सावधान रहना जरूरी है। अगर आपने किसी को पहले पैसे दिए थे तो आज वे वापस मिल सकते हैं। इस धन की वापसी से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, जिससे आप अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकतें हैं, जिससे आपको बहुत हल्का महसूस होगा।
आज आप ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आपके घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा , जिससे परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।
धनु राशिफल
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उन्हें किसी सरकारी कोर्स में दाखिला मिल सकता है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने पेट का भी खास ख्याल रखना होगा।
किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों का दिन कारोबार के लिहाज से लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में मजबूती आएगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे।
हालांकि कुछ प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से अपनी भावनाएं जताने का मौका मिल सकता है। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। कारोबार में किसी को किया गया वादा निभाना आवश्यक होगा।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।
इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। आज बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल- कूद में भी मन लगाएंगे, जिससे फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए सेहत में समस्याएं लेकर आएगा, इसलिए आप थोड़ा सतर्कता बरतें। आपका कोई पुराना साथी वापस आ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
आप भाई-बहनों से काम से लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटक रही थी, तो उसके भी फाइनल होने की पूरी संभावना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।