Aaj Ka Panchang 25 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज रात 9 बजकर 54 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक स्वाति नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात तुला राशि में मंगल के साथ होगा। और चंद्रमा पर गुरु की पंचम दृष्टि रहेगी जिससे शुभ योग बनेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 September 2025: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको नौकरी, व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर और अधिकार मिल सकते है। आपकी राशि से सप्तम भाव में चंद्रमा और मंगल की युति होने से आपका प्रभाव बढेगा। विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। आपको धन लाभ का मौका भी मिलेगा। आज रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे।
वृषभ राशिफल
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बड़े – बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा और आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और जीवनसाथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। आपका खर्चों को लेकर सिरदर्द रहेगा, लेकिन फिर भी आपको ना चाहते हुए भी कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। मानसिक तनाव के कारण आज आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। जिन जातकों को माइग्रेन की परेशानी है उनको अपको खास ध्यान रखना होगा। आपका पैसा कहीं अटका है तो आज आपको अपना धन वापस मिल सकता है।
सिंह राशिफल
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप क्लाइंट को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे, जिसका आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, सभी लोग हंसी-ख़ुशी से रहेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। जल्द ही आपके प्रमोशन की संभावना बन रही है। इस राशि की तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। माता कूष्मांडा को मीठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी है। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर अपनी आंख व कान खुले रखें। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।
तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज भाग्य का भरपूर साथ और लाभ मिलेगा। घर के पुराने अटके कार्यों को करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपके सभी अटके काम आज पूर्ण होगे। अगर आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें, फिर आगे बढ़ें अन्यथा आपको बाद मे परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज बच्चे आपको शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। आज आप सेहत के मामले में खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यक्तियों का किसी रचनात्मक कार्य में नाम होगा और आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।
धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको किसी चल या अचल संपत्ति संबंधित विवाद पर थोड़ा चुप रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आपके प्रमोशन की बात आगे चल सकती हैं।
मकर राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र या संबंधी आज अचानक मिल सकता है जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा। संतान पक्ष से संबंधित विषयों को लेकर आप चिंतित होंगे। पिता की सलाह से आपकी आज लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
कुंभ राशिफल
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को आज बड़ी सफलता मिलेगी और आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका भी मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलेगी। आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। माता के आगे माथा टेकें, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, जिसके लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, लेकिन आर्थिक मामलों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।