• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: सिंह, वृश्चिक, मकर राशि वाले भरोसा सोच-समझ कर करें, पढ़ें दैनिक राशिफल
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: सिंह, वृश्चिक, मकर राशि वाले भरोसा सोच-समझ कर करें, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Panchang 26 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। […]

Aaj Ka Panchang 26 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। आज चंद्रमा का मंगल के साथ युति संबंध बनेगा जिससे चंद्र मंगल योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से केंद्र भाव में होकर गजकेसरी योग बनाएंगे। इस पर आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग का बनना भी शुभ फलदायी होगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे घर में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ बैठकर किसी मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगें।

आज आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा । आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आप कुछ समय बड़ों के साथ बितायेंगें , जिससे आप दुनियादारी की चीजों को बेहतर समझ पायेंगें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज तत्परता से कोई काम पूरा कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको एक से अधिक स्रोत से धन का लाभ मिलेगा।

आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ किसी प्रकार का तनाव चल रहा है तो आज आपके बीच के गिले शिकवे दूर होगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको आज मदद मिल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सजग रहकर कामों को करना होगा। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।

आप कुछ नए कामों को करने की कोशिश करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज किसी की मदद से आपके सरकारी कार्य बनेंगें । आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके नए व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बनेगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक साबित होंगें।

आज आपके ऑफिस में पॉजिटिव माहौल रहेगा, इसलिए आप भी अपने शब्दों को कण्ट्रोल में रखकर ही बात करें। आज आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगें, जिससे घर का वातावरण शांत रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना चाहिए, ऑफिस की राजनीति से आपको आज दूर रहना चाहिए। सितारे कहते हैं कि आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है।

बिजनेस में कोई भी डील जल्दबाजी में और बिना सभी पक्षों को समझे करना नुकसानदायक हो सकता है। वैवाहिक जीवन मे आज का दिन आपका सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज सामाजिक संपर्क से भी फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि रहेगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ी एतियात बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार की समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा।

आज आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, जिससे आपको धन संचय करने में आसानी रहे। आज आपको किसी व्यक्ति से जीवन का अहम् सबक सीखने को मिलेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते में आपसी ताल-मेल बना रहेगा | आज आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग आज किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रभाव और सम्मान में आज आपके वृद्धि होगी।

अचानक धन लाभ होने से आपकी खुशी मिलेगी। आप आज किसी साहसिक काम और फैसले से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से लाभ मिलेगा।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आप अपने कामों को लेकर थोड़ा सोच समझकर भी आगे बढ़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पेंडिंग पड़े कार्यों को पूरा करने का दिन है, इसलिए आप दिन भर का शेड्यूल तैयार कर लें। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे।

आज आप आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, किसी वरिष्ठ के माध्यम से आपको मान – सम्मान मिलेगा। आज आप प्रेरणादायक पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना पसंद करेंगें, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको संतान से खुशखबरी प्राप्त होगी, ये उनके करियर को लेकर भी हो सकती है।

इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज मंगलवार का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन आनंदित हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।

आज सांसारिक सुख साधनों की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज कार्यक्षेत्र में चतुराई और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको सहकर्मियों की मदद से अपना काम समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.