• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मेष, मिथुन, सिंह राशि के लिए बेहतर रहेगा आज का दिन
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, मेष, मिथुन, सिंह राशि के लिए बेहतर रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Panchang 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि है। शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा […]

Aaj Ka Panchang 27 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि है। शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। साथ ही पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज आप किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास व्यक्तियों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। स्कन्द माता का ध्यान करें, मन में शान्ति बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज संयम और शांति से काम लेने की जरूरत है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको नौकरी में पद और प्रतिष्ठा मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी मदद करेगा। मन में प्रेम की भावना रहेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ घूमने और वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। तथा सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आपको ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके बिगड़े काम भी बन जायेंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशिफल

आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन इनकम थोड़ी सी कम रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें और आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। वाणी की कोमलता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज आपको सफल बनाएंगे। छात्र आज अपनी शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगेो। विरोधी और शत्रुओं से आपको आज सतर्क रहना होगा। आज आपको कामकाज की मामले में भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगीं। आपको आंखों से संबंधित समस्या होने की आशंका है। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज शाम को किसी पड़ोसी से मतभेद और कहासुनी हो सकती है। वाणी को संयमित रखें।

कन्या राशिफल

आज आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप कुछ कानूनी मामलों में निर्णय थोड़ा धैर्य रख कर ले और आपको बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने किसी मित्र के लिए आप कुछ रुपए का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर उनके कुछ टेस्ट आदि करने पड़ सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को निपटाएंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आज निवेश के मामले में आपको घर के बड़ो से बेहतर सलाह मिलेगी। आज काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। साथ ही दूसरों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहेगा, मानसिक तनाव से आपको परेशानी होगी। आज कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामले में आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। भाइय़ों की सलाह और सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। आपके लिए सितारे बताते हं कि आपको आज विवादित विषयो से दूर रहना चाहिए। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंध में प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद और तनाव की आशंका है, वाणी को संयमित रखने का प्रयास करें।

धनु राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपका बिजनेस के कामों में बदलाव आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

मकर राशिफल

आज आपका दिन ठीक – ठाक रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में नयी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के जो व्यक्ति खेल जगत से जुड़े हैं, वे अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। किसी कारण से आज यात्रा का संयोग बनेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापार की दिशा में किए गए काम आज सफल रहेंगे। आपके सितार यह भी कहते हैं कि, अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसमें निवेश करना आज लाभकारी सिद्ध होगा। आपके लिए सलाह है कि पारिवारिक जीवन में हर बात पर टिका टिप्पणी करने की बजाय वाणी को संयमित रखे।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर यदि आप कोई बदलाव करना चाहते थे, तो वह आप कर सकते हैं। पार्टनर की इसमें आपको पूरी सहमति मिलेगी, लेकिन आप अपने दिल के बजाय दिमाग से कभी कोई निर्णय ले। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.