Aaj Ka Panchang 29 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है। सोमवार है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज देर रात1 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 September 2025: मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी,आपका उत्साह आज चरम पर रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के बड़े-बुजुर्ग सदस्यों की सेवा में बिताएंगे।
वृषभ राशिफल
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। इस राशि के टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको उपहार मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको घर-बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आध्यात्म के कार्यो में भी आप सम्मिलित हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास में मजबूत रहेगा।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए आज सोमवार का दिन खर्चीला रहेगा। आपको आज कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको दोस्तों और सहकमियो से सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कमाई तो अच्छी होगी लेकिन आपको आज परिश्रम अधिक करना होगा।
सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। इस राशि के वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही आपके नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। आज आप जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
तुला राशिफल
तुला राशि के लिए आज सोमवार का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए,दूसरों के मामलो में आज अधिक दूर जाने का प्रय़ास नहीं करें नहीं तो परेशानी होगी। आपको आज किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी सामाजिक और राजनीतिक काम में सक्रिय रह सकते हैं। आपको आज आर्थिक मामलों में धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। आप तुला राशि क छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगं।
वृश्चिक राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। तथा विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। साथ ही घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशिफल
आज आपको काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे, जिसमें आपकी कुछ पुरानी यादें भी ताजा होगी। आपको अपने पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थी सरकारी नौकरी से संबंधित किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे। घूमने-फिरने के आपको कोई जानकारी प्राप्त होगी।
मकर राशिफल
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने बजट का ध्यान रखने रखते हुए खर्च करना चाहिए। रोजी रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। विदेश व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ का विशेष मौका मिलेगा। आज आपको कहीं से अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है, आज ससुराल पक्ष के संबंधों में तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र का अटका काम आज आपका पूरा हो सकता है।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। साथ ही आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के वेब डिजाइनिग में कार्यरत व्यक्तितों को बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा, जिससे करियर में तरक्की होगी। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहाँ आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ व्यक्ति से होगी।
मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और परिवार में चल रही कलह आज से फिर से सिर उठायेगी, लेकिन आप उसे वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करने की सोचेंगे।