• Home  
  • Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: आज है सावन महीने का चौथा सोमवार, इन राशियों पर बरसेगी बाबा भोलेनाथ की कृपा
- राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: आज है सावन महीने का चौथा सोमवार, इन राशियों पर बरसेगी बाबा भोलेनाथ की कृपा

Aaj Ka Panchang 4 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर […]

Aaj Ka Panchang 4 August 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा।

आज सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा जबकि मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति गजलक्ष्मी नामक शुभ संयोग बना रही है। इस पर आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र में बन रहा है।

मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2025: आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप नौकरी में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। किसी दूसरी नौकरी का आपको ऑफर आ सकता है, लेकिन फिर भी आप पुरानी में ही टिके रहें। आप अपनी सेविंग पर पूरा ध्यान देंगे जिस कारण आप बचत की योजनाओं में भी धन लगाएंगे।

किसी नए मकान या दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से तालमेल बनकर चलना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढ़िया लाभ होगा और आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज आप अपनी तरफ से हर मामले पर पाजिटिविटी बनाये रखें। आज आप किसी समस्या को लेकर दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपको बेहतर सलाह मिलेगी।

आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आज कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है और आज बिजनेस में अच्छा लाभ होगा।

मिथुन राशिफल

आज आपको अपनी सेहत और खर्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आज कामकाज में ज्यादा मेहनत की जरूरत पड़ सकती है। आपके लिए पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

आज फिजूलखर्ची हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। आज शांति से काम लें और धैर्य से काम लें।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे परिवार में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी से आपके रिश्ते भी पहले से बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और आप अपने घर व बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चले, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आज आपका परिवार के साथ हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी।

आज आप नया करोबार करने के बारे में विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आप परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं । इस राशि की महिलाएं आज काम के साथ – साथ अपनी हेल्थ का भी ध्यान रखेंगी।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक अपने काम को समय पर पूरा करने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। कारोबार में आपको अपेक्षित सहयोग पाने में कठिनाई हो सकती है लेकिन हालात जल्द ही सामान्य होंगे। इसके साथ ही आज परिवार में माहौल अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कामों में टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से निराशा होगी। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उसके भी डूबने की संभावना है।

आपको अपने निर्णय भी थोड़ा सोच समझ कर लेने होंगे, क्योंकि किसी के कहने में आकर लिए गए निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। भाई- बहनों से आपकी खूब बनेंगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।

इस राशि के जो व्यक्ति नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज आपको नई जिम्मेदारी मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बड़े – बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद की प्राप्ति होगी।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों का आज का दिन भावनाओं से भरा रह सकता है। किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। हालांकि शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करने से हल निकलेगा।

नौकरीपेशा जातक अपने काम में व्यस्त रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। अपनी इच्छानुसार खर्च करने का मौका मिलेगा। आपकी कमाई से संतोष मिलेगा। हालांकि मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन आप धैर्य रखें।

मकर राशिफल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा लाभ होगा। आप अपनी माताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

आज आपका मन नई उमंग से भरा रहेगा। आज ऑफिस में कलीग आपसे किसी विषय पर राय ले सकते हैं। आज आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे।

आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। आज आप शाम का वक्त दोस्तों के साथ गुजारेंगें, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि के हेल्थकेयर से जुड़े व्यक्तियों को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का मौका मिलेगा और वे कुछ नया सीखेंगें। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में ज्यादा लगेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार से लेकर करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वह आपकी समस्याओं को समझकर सुलझाने में मदद करेगा। काम में भी आपको अच्छी प्रगति मिलेगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा पाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। निवेश से लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.