Aaj Ka Panchang 6 September 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज अन्नत चतुर्दशी व्रत किया जाएगा।
आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू है साथ ही कल यानि 7 सितम्बर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन खग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा।
मेष राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और दुनिया भर में आपका नाम होगा। आज आपको व्यापार में किसी व्यक्ति से बड़ा धन लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।
आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है, जिसकी वजह से काम थोड़ा सा डिले हो सकता है। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का मन आज धार्मिक और सामाजिक कार्यो में लगेगा। आप किसी सगे संबंधी की आज मदद भी कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
किसी कारण से आपको आज यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आपके मदद आज आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति पर धन खर्च कर सकते हैं। लेकिन सलाह है कि जोखिम लेने की गलती न करें।
मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे और आपको यदि कोई शारीरिक समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।
आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी वाद विवाद से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें, नहीं तो खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है और भाई व बहनों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
कर्क राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज आप कुछ वक्त बच्चों के साथ गुजारेंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी और आपका माइंड भी फ्रेश फील करेगा।
आज आपको पैसों के मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। आज आप किसी रिश्तेदार के आने की ख़ुशी में अच्छे – अच्छे पकवान बनाएंगी।
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगो को आज अपनी बुद्धि और चतुराई का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जो लोग बिजली के उपकरण का काम करते हें उनको आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा।
आपके पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा क्योकि उनकी परेशानी आज बढ सकती है। कोई पुराना मित्र से आज आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा।
कन्या राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
नौकरी मे बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
तुला राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने आलस को त्याग कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही खर्च करें, क्योंकि बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
जीवन साथी नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। आपको किसी विरोधी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी पूरी जानकारी इक्कट्ठा कर लें। आज आपके जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे।
आज आपकी मेहनत और लगन देखकर जूनियर भी आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे। आज आप किसी भी व्यक्ति पर आँख बंद करके भरोसा न करें।
धनु राशिफल
धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज यात्रा के दौरान सजग रहना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आपको अति उत्साह में आकर कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचना होगा।
वैसे आपको आज परिवार में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं। सितारे कह रहे हैं कि आपको आज खानपान को संयमित रखना चाहिए, पेट संबंधी समस्या होने की आशंका रहेगी।
मकर राशिफल
आज आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सामाजिक कामों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। परोपकार के कार्यों में आप आगे बढ़ेंगे।
भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप व्यापार के लंबित मामलों को किसी करीबी की मदद से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आपसी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आज किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपकी लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी।
मीन राशिफल
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से द्वादश भाव में आज चंद्रमा का गोचर आपके लिए खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। मीन राशि के जातक आज अपनी पढाई के प्रति सजग रहेंगे और आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है।
आप अपनी चतुर बुद्धि से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। मातृपक्ष की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। अपने बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें। वैसे आज किसी बात से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका है। दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए।