अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में 10वीं क्लास की स्टूडेंट ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान स्टूडेंट ने दम तोड़ दिया। घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
चाबी का छल्ला घुमाते हुए फुटेज़ कैद
घटना नवरंगपुरा इलाके में स्थित सोम ललित स्कूल की है। यह घटना गुरुवार को हुई थी। घटना उस समय हुई जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि छात्रा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लॉबी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए चल रही थी। तभी अचानक उसने रेलिंग पार कर छलांग लगा दी। सहेलियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं।
#Gujarat #Ahmedabad tragedy: A 16‑year‑old Class 10 student at Som Lalit School jumped from the 4th floor lobby during recess on July 24. CCTV showed her twirling a keychain moments before. Friends tried to stop her, but she jumped. 1/2 pic.twitter.com/Whu6R6jwMt
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 25, 2025
स्टूडेंट को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि क्लास की छात्राएं रेलिंग की ओर दौड़ीं। टीचर भी बाहर आ गई। छात्रा को सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे। उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। बाद में परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा- छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।