Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेसेस को गायका अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। उनके म्यूजिक एल्बम यूट्यूब पर कमाल करते हैं। अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक एल्बम ‘मिस्टेक हो गया’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह सिरफिरे आशिक की अकल ठिकाने लगाती दिख रही हैं।
गलत इंसान से प्यार पर दर्शाया गाना
गाने को अक्षरा सिंह ने गाया और ये उनपर ही फिल्माया गया है। अक्षरा गाने में कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें गलत इंसान से प्यार हो गया और ये उनकी गलती है। पूरा गाना इसी पर बना है जो उन लड़कियों को रिलेट कर सकता है, जिनके पार्टनर उन्हें धोखा देते हैं।
गाने की प्रोड्यूसर भी अक्षरा
इसी के साथ आपको बता दें कि ‘मिस्टेक हो गया’ गाने की प्रोड्यूसर अक्षरा सिंह ही हैं। इस गाने का म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार दिया है। अक्षरा जितने गाने प्रोड्यूस करती हैं उसे इसी यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाता है।
अक्षरा सिंह का पिछला गाना पंजाबी
5 जुलाई 2025 को अक्षरा सिंह का पिछला गाना इनफिनिक्स म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। जो एक पंजाबी गाना था और इसके गायक तुषार जुले थे। जिसे यूट्यूब पर भोजपुरी और पंजाबी दोनों तरफ के दर्शकों ने पसंद किया।
रुद्र-शक्ति सिनेमाघरों में रिलीज हुई
18 जुलाई को भोजपुरी फिल्म रुद्र-शक्ति सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया। उस फिल्म में अक्षरा सिंह ने लीड एक्ट्रेस शक्ति का रोल प्ले किया था, वहीं रुद्र का रोल विक्रांत सिंह राजपूत ने निभाया था।