• Home  
  • Amarnath Yatra 2025: पंजाब का यात्री लापता, सर्च ऑपरेशन में जुटी SDRF, ITBP की टीम
- दिल्ली - देश

Amarnath Yatra 2025: पंजाब का यात्री लापता, सर्च ऑपरेशन में जुटी SDRF, ITBP की टीम

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 कड़ी सुरक्षा के साथ 3 जुलाई से शुरू हो गई है। इस यात्रा के दौरान पंजाब के लुधियाना का एक युवक लापता हो गया। लापता यात्री की पहचान सुरिंदर पाल अरोड़ा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुरिंदर लुधियाना के रहने वाले गैन चंद अरोड़ा का […]

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 कड़ी सुरक्षा के साथ 3 जुलाई से शुरू हो गई है। इस यात्रा के दौरान पंजाब के लुधियाना का एक युवक लापता हो गया। लापता यात्री की पहचान सुरिंदर पाल अरोड़ा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सुरिंदर लुधियाना के रहने वाले गैन चंद अरोड़ा का पुत्र हैं। पुलिस ने यात्री की तलाश शुरू कर दी है।

गुफा की ओर हुआ लापता

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यात्री रास्ते में एक नाले में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह सुरिंदर अमरनाथ गुफा की ओर जाते समय छेश्मा पॉइंट के पास अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस, SDRF, ITBP और स्थानीय पुलिस की टीमें एक साथ मौके पर पहुंचीं और संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

7 दिनों में 1.63 लाख यात्रियों ने किए दर्शन

इस बार की यात्रा को शुरू हुए अभी एक सप्ताह ही बीता है और श्राइन बोर्ड के बेहतरीन प्रबंधन के चलते 8 दिन में ही 1.63 लाख के करीब यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं जबकि इस बार बोर्ड की ओर से पूरा यात्रा मार्ग नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है, इसके बावजूद 7 दिनों में यात्रियों की भारी आमद ने श्राइन बोर्ड के शानदार प्रबंधों पर मोहर लगा दी है।

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के बालटाल और पहलगाम रूट पर यात्रियों को हर तरह की सुविधा बोर्ड की ओर से प्रदान की जा रही है। यात्रियों के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से जो विश्राम स्थल बनाया गया है, उसका भी यात्रियों को भरपूर फायदा हो रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.