US Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास (Texas) में बाढ़ से भारी तबाही मची है। 4 से 6 जुलाई तक हुई मूसलाधार बारिश मेंं टेक्सास हिल कंट्री में बाढ़ आई जिससे आसपास के इलाकों में लबालब पानी भर गया, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हो गया है। टेक्सास में आई यह बाढ़ देश के इतिहास की सबसे घातक बाढ़ है।
हालात भयावह हैं और मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविरों (समर कैंप) में भाग लेने वाले कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 104 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ की वजह से कई लोग अब भी लापता हैं।
41 लोग अभी भी लापता
बाढ़ की वजह से 41 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें मिस्टिक समर कैंप में हिस्सा लेने गई कई लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मिस्टिक समर कैंप कि 10 लड़कियां और एक काउंसलर अभी भी लापता है। सभी लापता लोगों की तलाश जारी है।
टेक्सास हिल कंट्री में ग्रीष्मकालीन शिविर ‘कैंप मिस्टिक’ के संचालकों ने बताया कि उसके शिविर में भाग ले रहे 27 लोगों की बाढ़ के कारण मौत हुई है। केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव कर्मियों को‘कैंप मिस्टिक’ और कई अन्य ग्रीष्मकालीन शिविरों का आयोजन करने वाली इस काउंटी में 28 बच्चों सहित 84 लोगों के शव मिले हैं।
अरबों का हुआ नुकसान
टेक्सास में बाढ़ की वजह से अब तक जान के साथ माल का भी भारी नुकसान हो चुका है और इसमें वृद्धि होती जा रही है। कई घर, इमारतें, बिज़नेस, व्हीकल्स, सड़कें, मिस्टिक समर कैंप, पेड़-पौधे इस बाढ़ की वजह से तबाह हो चुके हैं। बाढ़ की वजह से टेक्सास में अब तक 18-22 बिलियन (अरब) डॉलर्स का नुकसान हुआ है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।