Amrapali Dubey: पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर की खबरेंभोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं।
हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से गुपचुप शादी रचा ली थी, जिसने सभी को चौंका दिया था।
आम्रपाली दुबे ने अक्षरा को किया फोन
आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि जब उन्हें पता चला कि पवन सिंह शादी कर रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की क्योंकि अक्षरा उनसे प्यार करती थीं। आम्रपाली ने कहा, मैंने अक्षरा को फोन किया और पूछा कि क्या हुआ था। उसने बताया कि पवन जी की शादी हो रही है और उनकी हालत ठीक नहीं है।
पवन सिंह की प्रतिक्रिया
आम्रपाली ने आगे बताया कि उन्होंने पवन सिंह को फोन किया और उनसे पूछा कि क्या वह जो कर रहे हैं वह सही है? पवन सिंह ने जवाब दिया, “पंडित जी, मैं आपको क्या बताऊं। आप समझेंगे नहीं। मेरे लिए मेरी मां की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है। मेरी मां की इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है। वो जो कहेंगी, मैं वही करूंगा।
दोस्ती टूटने का कारण
आम्रपाली दुबे ने कहा कि पवन सिंह की शादी के बाद उनकी और अक्षरा सिंह की दोस्ती टूट गई। आम्रपाली ने बताया, “हम दोनों बहनों जैसी थीं, लेकिन अब रिश्ता सिर्फ कलीग तक सीमित रह गया है।
पवन सिंह का विवादित मामलापवन सिंह कुछ दिन पहले अपनी सह-कलाकार अंजलि राघव को अनुचित तरीके से छूने के कारण सुर्खियों में आए थे। हालांकि, बाद में अभिनेता ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।