• Home  
  • Amul- Mother Dairy का दूध होगा सस्ता, जानें पूरी डिटेल
- देश - ब्रेकिंग न्यूज़

Amul- Mother Dairy का दूध होगा सस्ता, जानें पूरी डिटेल

Amul- Mother Dairy का दूध 3 से 4 रुपए तक सस्ता हो सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 400 से ज्यादा चीजों पर GST हटा दिया है। कंपनी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चर्चाओं पर विराम लगाया है। कंपनी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, क्योंकि दूध पर पहले से […]

Amul- Mother Dairy का दूध 3 से 4 रुपए तक सस्ता हो सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 400 से ज्यादा चीजों पर GST हटा दिया है।

कंपनी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चर्चाओं पर विराम लगाया है। कंपनी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, क्योंकि दूध पर पहले से ही शून्य जीएसटी लगता है तो उसके रेट कम होने का सवाल ही नहीं उठता।

22 सितंबर को सिर्फ वही दूध सस्ता होगा

जयेन मेहता ने इस पर बताया कि पैक्ड दूध की कीमतों में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है, क्योंकि जीएसटी में कोई कमी नहीं की गई है। पैक्ड दूध पर हमेशा से शून्य प्रतिशत जीएसटी रहा है।

सरकार ने अल्‍ट्रा हाई टेंपरेचर यानी यूएचटी दूध पर जीएसटी दर को 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है। 22 सितंबर को सिर्फ वही दूध सस्ता होगा।

क्या होता है UHT दूध

UHT का मतलब है अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर, जिस दूध को हम यूएचटी मिल्‍क कहते हैं, उसे कुछ सेकंड के लिए कम से कम 135°C (275°F) तक गर्म किया जाता है, जिससे लगभग सभी सूक्ष्मजीव मर जाते हैं और एक जीवाणुरहित उत्पाद तैयार होता है।

यह प्रक्रिया टेट्रा पैक जैसी एसेप्टिक पैकेजिंग के साथ मिलकर, यूएचटी दूध को बिना रेफ्रिजरेशन के कई महीनों तक सुरक्षित रखती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.