• Home  
  • पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 18 पिस्तौल और 42 मैगजीन बरामद, 2 गिरफ्तार
- देश

पंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 18 पिस्तौल और 42 मैगजीन बरामद, 2 गिरफ्तार

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के […]

Punjab Police: पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे।

पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की हैं। यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी कर पंजाब लाई गई थी और इसे आगे विभिन्न गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश थी।

हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा, “एक विशिष्ट सूचना के आधार पर फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और विदेशी संचालकों द्वारा समर्थित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

साथ ही, 18 पिस्तौल, 1847 कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद कीं। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने, इसमें शामिल सभी सदस्यों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क

डीजीपी ने आगे लिखा, “पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पार अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क से लड़ने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान

इसके अलावा, पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए एक बड़े अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और विशेष अभियान सेल (एसएसओसी) ने फाजिल्का में एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों के पास से 27 पिस्तौल, 54 मैगजीन और 470 जिंदा कारतूस का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

रात में एक रणनीतिक घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, एजेंसियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोग अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इसकी जांच की। जांच में सही जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई।

बीएसएफ और एसएसओसी ने फाजिल्का जिले के महार खीवा मानसा गांव के पास रात में एक रणनीतिक घेराबंदी की, जहां उन्होंने कई घंटों की कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध गतिविधि को देखा और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक बोरे में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी

इसके बाद, एजेंसियों ने उसी गांव से आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी फाजिल्का के गांव तेजा रोहेला और गांव महार जमशेर के निवासी हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए एसएसओसी फाजिल्का की हिरासत में रखा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.