• Home  
  • बड़खल: पुलिस आयुक्त कार्यालय में चिकित्सा चेकअप शिविर का आयोजन
- हरियाणा

बड़खल: पुलिस आयुक्त कार्यालय में चिकित्सा चेकअप शिविर का आयोजन

बड़खल: पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी चौबीस घंटे रहती है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में उनको कानुन व्यवस्था के लिए तुरंत ड्यूटी पर जाना होता है। इस प्रकार पुलिस कर्मचारियो के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव भी पडते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों […]

बड़खल: पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी चौबीस घंटे रहती है, किसी भी आपातकालीन स्थिति में उनको कानुन व्यवस्था के लिए तुरंत ड्यूटी पर जाना होता है। इस प्रकार पुलिस कर्मचारियो के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव भी पडते हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है।

हेल्थ चेकअप शिविर

इसी दिशा में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर 30 जुलाई को पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप करवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई को पुलिस आयुक्त कार्यालय में पार्क अस्पताल फरीदाबाद की टीम द्वारा एक हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया।

पुलिस कर्मचारियों को शिविर से हुआ लाभ

इस शिविर में पुलिस कर्मचारियों का निशुल्क चेकअप किया। इस दौरान जनरल हेल्थ स्क्रीनिंग एंड कंसल्टेशन, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ईसीजी, ब्लड शुगर एंड कोलेस्ट्रॉल टेस्टिंग, विजन चेक अप एंड ऑर्थोपेडिक चेकअप इत्यादि किये गये। उन्होंने बताया कि 65 के करीब पुलिस कर्मचारियों ने इस हेल्थ चेकअप शिविर का लाभ उठाया।

फरीदाबाद पुलिस ने पार्क अस्पताल की टीम का धन्यवाद किया व भविष्य में भी इस तरह के हेल्थ चेकअप शिविर लगाने की आशा की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.