• Home  
  • बलिया में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज
- उत्तर प्रदेश - देश

बलिया में स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ballia: बलिया जिले में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 12वीं कक्षा की छात्रा पुलिस ने बताया कि घटना 15 अगस्त की है जब बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल […]

Ballia: बलिया जिले में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

12वीं कक्षा की छात्रा

पुलिस ने बताया कि घटना 15 अगस्त की है जब बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। उसने बताया कि तभी उसके गांव का ही निवासी अमरजीत सिंह (35) छात्रा को जबरन अपने फार्म हाउस में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह और उसके चाचा गौतम सिंह पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी मूल चन्द्र चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.