Barabanki Bus Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में चलती रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। चलती बस पर अचानक भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिसमें चालक समेत चार महिलाओं की मौत हो गई। बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को ₹05 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के…
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 8, 2025
सड़क हुई जाम
हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बस के ऊपर पेड़ गिर जाने से वह रास्ता भी जाम हो गया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मृतक के परिजनों को मुआवजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।