Bareilly Violence: बरेली में हुई हिंसा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शाहजहांपुर से दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को अरेस्ट किया है। वहीं पुलिस ने इससे पहले तौकीर रजा की बरेली से गिरफ्तारी की थी।
पुलिस ने बचाव में उठाए कदम
बता दें कि इन पर बरेली हिंसा को उकसाने का आरोप है। आई लव मोहम्मद पर जारी हुआ घमासान इतना बढ़ गया कि उपद्रवियों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने खुद के बचाव और समाज में शातिं बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए।
भीड़ इक्कठा करने में हाथ
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर शाहजहांपुर से गिरफ्तार नदीम, बरेली में हुई हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड
बताया जा रहा है। जो अब पुलिस कस्टडी में है। नदीम फरार था और पुलिस दबोचने के लिए तैयार थी। नदीम को आज सुबह शाहजहांपुर से हाथ लगा। नदीम ने भीड़ इक्कठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और कॉल कर के लोगों को बुलाया।
भागने की फिराक नाकाम
पुलिस ने बताया कि नदीम यूपी छोड़कर भागने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक बरेली हिंसा का मास्टरमाइंड तौकीर रजा का राइट हैंड नदीम बताया जा रहा है। नदीम तौकीर रजा की बात को नहीं टालता था। फिलहाल नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगमी जांच जारी है।