• Home  
  • बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या
- अपराध - देश

बिहार के नालंदा में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या

नालंदा: बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार […]

नालंदा: बिहार में नालंदा जिले के राजगीर कस्बे में एक ही परिवार के तीन किशोरों समेत कुल चार लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सोनी देवी (38), उनकी बेटियों दीपा कुमारी (17) और अरीका कुमारी (14) तथा बेटे शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है।

किराए के मकान में रहते थे

पुलिस ने बताया कि राजगीर के पावापुरी जलमंदिर क्षेत्र के पास शुक्रवार शाम यह घटना हुई। राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने कहा, ”पुलिस को सूचना मिली कि एक परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में बेहोश पड़े हैं। हम मौके पर पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी ने बताया कि महिला के पति धर्मेंद्र कुमार का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार कथित तौर पर कर्ज में डूबा हुआ था, जिसे साहूकारों की ओर से परेशान किया जा रहा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.