• Home  
  • Canada में बढ़ रहा भारतीयों की मौत का आंकड़ा, वजह आई सामने
- ब्रेकिंग न्यूज़ - विदेश

Canada में बढ़ रहा भारतीयों की मौत का आंकड़ा, वजह आई सामने

Canada: कनाडा में भारतीयों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहें हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संसद में बताया कि मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच कनाडा में कुल 1,203 भारतीयों की मौत हुई है। भारत सरकार गंभीरता मामलों पर गंभीर भारत सरकार भारतीय नागरिकों के […]

Canada: कनाडा में भारतीयों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहें हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संसद में बताया कि मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच कनाडा में कुल 1,203 भारतीयों की मौत हुई है।

भारत सरकार गंभीरता मामलों पर गंभीर

भारत सरकार भारतीय नागरिकों के मृत शरीर के परिवहन से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेती है और इन्हें हल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि विदेश मंत्रालय के पास संकट में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए एक निश्चित मानक प्रक्रिया (SOP) मौजूद है।

इस प्रक्रिया के तहत विदेश में फंसे भारतीयों की समस्या के समय सभी भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार मिलकर कार्य करते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में मृत्यु, स्थानीय स्तर पर अंतिम संस्कार या दफनाने का प्रबंध, शव को भारत में उनके परिवार तक पहुंचाना, साथ ही बीमा या मुआवजे के दावों का समाधान करना शामिल है।

ये वजह आई सामने

इनमें से ज्यादातर मौतें उम्र बढ़ने या हार्ट अटैक जैसे प्राकृतिक कारणों से हुई हैं। वहीं, दुर्घटना, हिंसा, आत्महत्या और हत्या जैसे अप्राकृतिक कारणों से भी कई मौतें हुई हैं। सरकार ने कहा कि विदेश मंत्रालय की सहायता से 757 भारतीयों के शव और अस्थियां कनाडा से भारत लाई गई। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित रूप में दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.