नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। खराब मौसम और एयर ट्रैफिक संबंधी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो और एयर इंडिया की कुल पांच उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।
वहीं दूसरी ओर, राजनीतिक गलियारों में भी उड़ानों को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में केजरीवाल पंजाब दौरे पर हेलिकॉप्टर से उतरते नजर आ रहे हैं।
स्वाति का तंज: Promo Code लगाओ, यात्रा मुफ्त पाओ
स्वाति मालीवाल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा,
पीछे दिख रही ये पीली टैक्सी दिल्ली-पंजाब-गुजरात रूट पर चलती है। Promo Code – ‘SuperCM100’ लगाने पर यात्रा मुफ़्त हो जाती है। उन्होंने इस यात्रा को “जनता के पैसे की बर्बादी” बताया। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर केजरीवाल और पार्टी के अंदर कथित वीआईपी संस्कृति पर सवाल उठाए।
विधायक सुखपाल सिंह खैरा का आरोप
पंजाब के भोलाथ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा और हेलिकॉप्टर के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल संवैधानिक पद पर नहीं हैं, फिर भी पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी अपमान हो रहा है।
खैरा ने वीडियो में यह भी दिखाया कि कैसे भगवंत मान गुलदस्ता पकड़े खड़े हैं, मानो किसी ‘सहायक’ की भूमिका निभा रहे हों।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब आम आदमी पार्टी पहले ही कई राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही है। विपक्ष इन घटनाओं को पार्टी की दोहरी नीति और कथनी-करनी में फर्क के रूप में प्रचारित कर रहा है।
न्यूज़ एडिटर बी के झा की रिपोर्ट-