• Home  
  • Delhi Metro: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दिया बड़ा अपडेट
- टॉप स्टोरीज - दिल्ली

Delhi Metro: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने दिया बड़ा अपडेट

Delhi Metro News: दिल्ली यमुना बैंक मेट्रो को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन को आमलोगों के लिए बंद करने की सूचना है। आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और नोएडा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह मेट्रो स्‍टेशन राजीव […]

Delhi Metro News: दिल्ली यमुना बैंक मेट्रो को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन को आमलोगों के लिए बंद करने की सूचना है।

आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और नोएडा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यह मेट्रो स्‍टेशन राजीव चौक-यमुना बैंक-वैशाली सेक्‍शन पर पड़ता है। दूसरी तरफ, यमुना बैंक से ही नोएडा के लिए मेट्रो ट्रेन मिलती हैं।

DMRC ने एक्स पर दी जानकारी

इससे पहले दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से यमुना बैंक को आमलोगों के लिए बंद करने को लेकर औपचारिक तौर बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है – यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम है। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालांकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।

बड़े शहर और कमर्शियल हब

बता दें कि यमुना बैंक मेट्रो स्‍टेशन दिल्‍ली मेट्रो के ब्‍लू लाइन रूट पर आता है और बड़ा इंटरचेंज स्‍टेशन है। यहां से उत्‍तर प्रदेश के दो बड़े जिले (गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर) मेट्रो से कनेक्‍ट होते हैं। गाजियाबाद और नोएडा दिल्‍ली-एनसीआर के दो बड़े शहर होने के साथ कमर्शियल हब भी हैं।

बड़ी सख्यां में यात्री करते हैं ट्रैवल

यमुना बैंक से एक रूट लक्ष्‍मी नगर, आनंद विहार टर्मिनल होते हुए वैशाली (गाजियाबाद) तक जाता है। इसी सेक्‍शन पर आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन और बस अड्डा पड़ता है, ऐसे में मेट्रो के इस रूट पर बड़ी संख्‍या में लोग ट्रैवल करते हैं। दूसरी तरफ, यमुना बैंक से ही अक्षरधाम, मयूर विहार होते हुए मेट्रो ट्रेन नोएडा इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी तक जाती है। नोएडा देश के बड़े कमर्शियल हब में से एक है। इस रूट पर रोजाना हजारों की तादाद में लोग सफर करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.