• Home  
  • Delhi: ऑयल टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल, सप्लाई ठप, महंगी हुई चीजें
- टॉप स्टोरीज - दिल्ली - देश

Delhi: ऑयल टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल, सप्लाई ठप, महंगी हुई चीजें

Delhi: एक बार फिर से ऑयल टैंकर ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। पेट्रोल पंप यूनियन की हड़ताल पर जाने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई। वहीं अब मिजोरम सरकार पेट्रोल पंप यूनियन से बातचीत कर रही है। ताकि जल्द से जल्द इस मामले को […]

Delhi: एक बार फिर से ऑयल टैंकर ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। पेट्रोल पंप यूनियन की हड़ताल पर जाने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई। वहीं अब मिजोरम सरकार पेट्रोल पंप यूनियन से बातचीत कर रही है। ताकि जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाया जाए।

3 दिन से हड़ताल जारी

मिजोरम में पिछले तीन दिन से ऑयल टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर हैं। जिस कारण राजधानी आइजोल समेत 70 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राइ हो चुके हैं। हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रोजमर्रा की चीजें की सप्लाई भी ठप हो चुकी है। इस कारण सब्जी से लेकर हर चीज दोगुने दाम में बिक रही है।

स्कूल बसें बंद, 110 रुपए दूध का दाम

आइजोल में सभी सब्जियां 100 से 150 रुपए प्रति किलो से ऊपर बिक रही हैं। एक लीटर दूध का दाम भी 110 से 160 रुपए के बीच है। 50 रुपए किलो वाला में बिकने वाला चावल 75 रुपए में बिक रहा है। आइजोल और लुंग्लेई में स्कूल की बसें बंद कर दी गई हैं। बच्चे पैदल स्कूल जा रहे हैं या फिर स्कूलों ने छुट्‌टी कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.