Delhi Rain: दिल्ली में इन दिनों मौसम पूरी तरह औसम हो चुका है। दिल्ली एनसीआर में बुधवार रात और शुक्रवार सुबह से बारिश जारी है। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं ऑफिस जाने वाले लोगों को दफ्तर पहुंचने में थोड़ी देरी हो रही है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई। बृहस्पतिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, घने बादलों से छाया अंधेरा, कई बारिश शुरू। #DelhiRains #DelhiWeather pic.twitter.com/AcH229yaqv
— Monu Kumar Jha (@MonuKumarJ20785) July 11, 2025
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत रहा। बता दें बुधवार को बारिश होने की वजह से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जगह-जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हुई।