Earthquake: रूस के कामचटका (Kamchatka) प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही का मंजर दिखा दिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पार्किंग में खड़ी कारें झूलते हुए और लोग डर के मारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। समुद्र में उठती ऊंची लहरों के दृश्य भी सामने आए हैं।
भूकंप का केंद्र और सुनामी अलर्ट
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे 19.3 किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम एजेंसी ने प्रशांत तट के लिए 1 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका जताई है।
ट्रंप का बयान- “अमेरिका भी सतर्क”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर चेतावनी जारी करते हुए कहा- अलास्का और अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी की निगरानी जारी है। जापान भी खतरे के दायरे में है। नेशनल सुनामी चेतावनी केंद्र ने अलास्का, हवाई, कैलिफोर्निया और अमेरिका के पश्चिमी तटीय इलाकों के लिए भी निगरानी बढ़ा दी है।
NOW – Tsunami waves hit Russian coast along Severo-Kurilsk. pic.twitter.com/1cxuFHohVL
— Disclose.tv (@disclosetv) July 30, 2025
जापान में हाई अलर्ट, फुकुशिमा पर नजर
2011 की त्रासदी को देखते हुए जापान में भी हाई अलर्ट जारी है। फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को खाली करा लिया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि उथली गहराई वाले ऐसे भूकंप दूरस्थ क्षेत्रों में भी खतरनाक सुनामी पैदा कर सकते हैं।
भूकंप के डरावने वीडियो वायरल
पार्किंग में खड़ी कारें झूलती दिखीं
लोग दहशत में सड़कों पर दौड़ते नजर आए
समुद्र में उठती लहरों के वीडियो ने डर बढ़ा दिया
कामचटका- भूकंपों का केंद्र
कामचटका प्रशांत रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है, जहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। 1952 में यहां 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी सुनामी हवाई तक पहुंची थी। लोगों से प्रशासन ने सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और आपात निर्देशों का पालन करने की अपील की है।