• Home  
  • फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
- हरियाणा

फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विदाई पार्टी की गई आयोजित पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में […]

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के 8 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विदाई पार्टी की गई आयोजित

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर खेम चंद, सत् प्रकाश, ओम प्रकाश, बिजेन्द्र सिंह, ब्रिज किशोर, रमेश चंद, ESI अवदेश कुमार व मुख्य सिपाही समय सिंह की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

समाज के लिए किए महत्वपूर्ण कार्य

अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना संपूर्ण जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित करते हैं तथा पुलिस कार्यों में अपना विशेष योगदान देते हैं। सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों ने भी विभाग व समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिनको याद रखा जाएगा।

पुलिस परिवार से कर सकते हैं संपर्क

सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.