• Home  
  • Saifni में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
- उत्तर प्रदेश

Saifni में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Saifni: नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत, थाना और क्षेत्र के विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत […]

Saifni: नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत, थाना और क्षेत्र के विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय, थाना और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ​इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता की रक्षा करने और इसे मजबूत बनाने की सामूहिक रूप से शपथ ली।

अहिंसा, सत्य और सादगी​ पर डाला प्रकाश

तत्पश्चात, नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महात्मा गांधी जी के अहिंसा, सत्य और सादगी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के जय जवान, जय किसान के नारों और उनके आदर्शों एवं देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला।​

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष फैजान खान के साथ सभासदगण अरविंद जोशी, छोटे भाई, गुड्डू भाई, जाबिर भाई, ग़ालिब भाई, गब्बर हुसैन और समस्त नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.