Haryana 2100 Rupees Scheme: हरियाणा सरकार महिलाओं को रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा देने जा रही है। बताया जा रहा है कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। सीएम नायब सैनी जल्द इसका ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि कब यह योजना शुरू की जाएगी।
50 लाख महिलाओं को होगा
हरियाणा के मंत्री कृष्ण बेदीने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की 50 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महिलाओं के आयु, वर्ग और आय को ध्यान में रखकर उन्हें यह राशि दी जाएगी। महिलाओं को यह राशि हर महीने दी जाएगी।
सरकार ने किया था वादा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की सभी महिलाओं को 2100-2100 रुपये देने का ऐलान किया था। हालांकि, अब तक 9 महीने बीतने के बाद महिलाओं के लिए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू नहीं हुई है। लेकिन इस योजना को लेकर बड़ा अपडेट है। सरकार ने इस संबंध में तैयारी कर ली है और अब फेज वाइज महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
4 फेज में किया जाएगा लागू
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि योजना को 4 फेज में लागू किया जाएगा। पहले फेज में सबसे अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को फायदा मिला। इसमें, जिन महिलाओं की आय सालाना 1.80 लाख रुपए कम है, उन्हें लाभ दिया जाएगा और पहले फेज में 50 लाख महिलाओं को 2100-2100 रुपए दिए जा सकते हैं।