Chamba Landslide: हिमाचल प्रदेश के चंबा में भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
कई श्रद्धालु यात्रा के दौरान फंसे
अधिकारियों के अनुसार, लोगों की मौतें पहाड़ से पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई। भरमौर में 3 हजार मणिमहेश श्रद्धालु फंसे होने की जानकारी है, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
भारी बारिश से तबाही
पहाड़ों पर जारी भारी बारिश और लैंडस्लाइड से कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कइयों का तो पता ही नहीं कहां गए। इस साल बारिश ने पहाड़ों पर ही नहीं, निचले इलाकों में भी कहर बरपाया है। पंजाब के कई इलाके बाढ़ से ग्रस्त हैं। सरकार और राहत बचाव दल लोगों की मदद करने में जुटा है।