• Home  
  • देश विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे है- शिवराज
- दिल्ली - राजनीति

देश विरोधी ताकतों के दबाव में राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन लोकतंत्र को बदनाम कर रहे है- शिवराज

Rahul Gandhi March: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले विदेशों में जाकर देश को बदनाम किया और अब चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव […]

Rahul Gandhi March: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहले विदेशों में जाकर देश को बदनाम किया और अब चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में

चौहान ने सोमवार को यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि गांधी और इंडिया गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, गांधी ने पहले विदेशों में जाकर देश को बदनाम किया, चुनाव आयोग को बदनाम किया, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को बदनाम किया, सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया और सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए।

राहुल गांधी झूठ बोल रहे

चौहान ने कहा, वे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वे संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं, ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोला और जब सेना ने सारे तथ्य सामने रखे तो उनकी बोलती बंद हो गई।

मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए

पहले उन्होंने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाये कि ईवीएम के कारण वह चुनाव हारते हैं, सबूत मांगे, तो सबूत दिये नहीं। उच्चतम न्यायालय ने बाद में फटकार लगाई तो मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। अब ईवीएम छोड़ दिया, अब मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर आ गए, अब मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं।

चुनाव आयोग की गलती के कारण जीती

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और इंडिया गठबंधन से पूछना चाहता हूं, क्या कर्नाटक में कांग्रेस मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों के कारण जीती? क्या तेलंगाना में चुनाव आयोग की गलती के कारण जीती? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव आयोग और मतदाता सूची की गड़बड़ियों और गलतियों के कारण जीती? क्या द्रमुक गठबंधन तमिलनाडु में मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों के कारण जीता? क्या झारखंड में इंडिया गठबंधन हेमंत सोरेन की सरकार मतदाता सूचियों की गड़बड़ियों के कारण बनी?

मतदाता सूची की गड़बड़ियां

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी, क्या आप भी मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते? क्या प्रियंका गांधी वाड्रा भी मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीतीं हैं? क्या अखिलेश यादव भी मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण जीते हैं? आप आरोप लगाते हो और भाग जाते हो।

आप जीतो तो सब ठीक, हारो तो सब खराब

चौहान ने कहा, ‘‘चुनाव आयोग आपसे (गांधी) हलफनामा मांग रहा है, आपको दिक्कत क्या है, हलफनामा देने में, लेकिन आप हलफनामा नहीं देना चाहते हैं। आप देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश को बदनाम, लोकतंत्र को बदनाम करके उसे कमजोर करने का पाप कर रहे हैं। आप जीतो तो सब ठीक है, आप हारो तो सब खराब है। मैं, देश की जनता को सावधान करना चाहता हूं, इनकी साजिशों से सावधान रहें। ये देश को कमजोर और बदनाम करने का पाप कर रहे हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.