Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को रोक दिया गया है। झमाझम बारिश और जगह-जगह हो रही लैंडस्लाइड के कारण यात्रा को पहलगाम और बालटाल (Pahalgam and Baltal) से स्थगित कर दिया गया है।
9 अगस्त को होगा समापन
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। बता दें कि अब तक करीब 3.93 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी जो आगामी 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगी।
बालटाल
वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन इसमें सिर्फ खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।
पहलगाम
पहलगाम रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है।
पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है, जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है।
शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुचेंगे।