• Home  
  • जापान में तेजी से घट रही जन्मदर, पैदा होने से ज्यादा लोगों की हो रही मौत
- विदेश

जापान में तेजी से घट रही जन्मदर, पैदा होने से ज्यादा लोगों की हो रही मौत

Japan Birth Rate: दुनिया के कई देशों पर आबादी का संकट गहरा रहा है। इनमें जापान प्रमुख है, जहां आबादी लगातार गिर रही है। 2024 में जापान की आबादी में 9 लाख से ज्यादा की गिरावट आ गई। इसका अर्थ है कि देश में पैदा होने वाले से कहीं ज्यादा संख्या मरने वालों की है। […]

Japan Birth Rate: दुनिया के कई देशों पर आबादी का संकट गहरा रहा है। इनमें जापान प्रमुख है, जहां आबादी लगातार गिर रही है। 2024 में जापान की आबादी में 9 लाख से ज्यादा की गिरावट आ गई। इसका अर्थ है कि देश में पैदा होने वाले से कहीं ज्यादा संख्या मरने वालों की है।

यदि ऐसी ही स्थिति रही तो जापान आने वाले कुछ सालों में अस्तित्व के संकट से जूझ रहा होगा। जापान को स्वस्थ लोगों और दीर्घायु जीवन के लिए जाना जाता है, लेकिन लगातार युवा आबादी कम होना और बुजुर्गों की संख्या में इजाफा होना वहां के स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ बढ़ता जा रहा है।

जापान पीएम ने लागू की साइलेंट इमरजेंसी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने इसे साइलेंट इमरजेंसी करार दिया है। उनका कहना है कि देश में इंसानों की आबादी का संकट गहरा रहा है। उन्होंने कहा कि हम फैमिली फ्रेंडली पॉलिसीज पर और फोकस करेंगे। जैसे फ्री चाइल्डकेयर और वर्किंग आवर्स के मामले में लचीला रुख अपनाया जाएगा। अब भी जापान में ऐसी कई नीतियां हैं, लेकिन महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए तैयार नहीं हैं। जापान में ऐसी महिलाओं की बड़ी संख्या है, जिन्होंने एक भी बच्चे को जन्म नहीं दिया है और ना ही देना चाहती हैं।

अर्थव्यवस्था से लेकर मानवीय जीवन संकट में

जापान में जन्मदर 1.2 है। वर्ष 2024 में जापान में सिर्फ 6,86,061 बच्चों का ही जन्म हुआ तो वहीं 1.6 मिलियन लोगों की मौत हुई। इस तरह पैदा होने वालों की तुलना में 10 लाख ज्यादा लोगों की मौत हुई। फिलहाल जापान की आबादी 12 करोड़ है और यदि इसी तरह संख्या में कमी आती रही तो देश में मानव संसाधन का ही संकट पैदा हो जाएगा। इससे अर्थव्यवस्था से लेकर सामान्य मानवीय जीवन तक कठिन होगा। जापान में बीते 125 सालों के इतिहास में 2024 में सबसे कम बच्चे पैदा हुए।

विदेशी लोगों को आमंत्रित करने की कोशिश

इसके अलावा यह लगातार 16वां साल है, जब जापान की आबादी में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। यह स्थिति तब है, जबकि जापान में बड़ी संख्या में विदेशी बस गए हैं। 1 जनवरी, 2025 के डेटा के मुताबिक जापान की कुल आबादी में 3 फीसदी हिस्सेदारी बाहरी लोगों की है। बीते एक साल के अंदर ही जापान की कुल आबादी में 0.44 फीसदी की कमी आई है। इसकी भरपाई के लिए जापान ने विदेशी लोगों को आमंत्रित करने की कोशिश की है, लेकिन यह योजना भी काम नहीं आई।

बुजुर्गों की संख्या युवाओं से ज्यादा

जापान की कुल आबादी में 65 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों का आंकड़ा अब 30 फीसदी है। यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा डेटा है, पहले नंबर पर मोनाको है। जापान में फिलहाल 60 फीसदी आबादी ही वर्किंग एज में है यानी 15 से 64 साल के बीच की है। यही नहीं जिस तरह से जन्मदर कम हो रही है, उससे आने वाले कुछ सालों में बुजुर्गों की संख्या युवाओं से ज्यादा हो जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.