• Home  
  • झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’
- झारखंड - देश

झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम […]

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड के 11 जिलों में 21 अगस्त से भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भागों में भारी बारिश

बुलेटिन में कहा गया है, ”राज्य के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में 21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। राज्य के कुछ हिस्सों में यह 23 अगस्त तक जारी रह सकती है। झारखंड में एक जून से 17 अगस्त के बीच 29 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई।

55 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई

इस अवधि के दौरान राज्य में सामान्य 678.3 मिलीमीटर की तुलना में 878.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे अधिक 80 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई, उसके बाद सरायकेला-खरसावां में 66 प्रतिशत और रांची में 55 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश हुई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तम भारत में, हम सत्य की शक्ति, समुदाय के मूल्य और सूचित नागरिकों के महत्व में विश्वास करते हैं। 2011 में स्थापित, हमने अपने पाठकों को विश्वसनीय समाचार, व्यावहारिक विश्लेषण और महत्वपूर्ण कहानियाँ प्रदान करने पर गर्व किया है।

Email Us: uttambharat@gmail.com

Contact: +91.7678609906

Uttam Bharat @2025. All Rights Reserved.